24 घंटे में 40.2 मिलीलीटर हुई वर्षा



मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार तक के लिए येलो अलर्ट जारी है। अभी 27 जुलाई तक जिले में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। केंद्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने हवा के निम्न दबाव और टर्फ रेखा के प्रभाव से 27 जुलाई तक वर्षा होने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र खगड़िया की ओर से जारी कृषि मौसम बुलेटीन में भी अभी रोज वर्षा होने की संभावना जताई गई है। कहां कितनी हुई वर्षा अलौली- 66.8 मिलीमीटर
बेलदौर- 45.6 मिलीमीटर
चौथम- 52.8 मिलीमीटर

गोगरी- 24.8 मिलीमीटर
खगड़िया- 24.2 मिलीमीटर
मानसी- 60.8 मिलीमीटर
परबत्ता- 6.4 मिलीमीटर कोट 27 जुलाई तक लगातार रोज हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। इस दौरान हवा का रुख पूर्वी उत्तरी होने के साथ रफ्तार 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। शुक्रवार के बाद शनिवार तक भारी वर्षा की संभावना है। जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी है। वर्षा के साथ मेघ गर्जन के संग वज्रपात भी हो सकता है। -डा. अनिता कुमारी, वरीय विज्ञानी सह प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र, खगड़िया

अन्य समाचार