ईडी कार्रवाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन



जागरण संवाददाता, खगड़िया: ईडी द्वारा लगातार कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को परेशान किए जाने एवं कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी द्वारा पेश होने का निर्देश दिए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान के नेतृत्व में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय खगड़िया से जुलूश निकाल प्रदर्शन करते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए केंद्र सरकार के दुरसंचार एवं जीवन बीमा निगम कार्यालय खगड़िया के समक्ष पहुंचे। जहां जकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बार- बार परेशान किया जा रहा है। पिछले महीने में ईडी द्वारा हमारे नेता राहुल गांधी को सम्मन भेजकर बुलाया गया और पचपन घंटे तक पुछताछ किया गया अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुलाया गया, केंद्र सरकार सिर्फ कांग्रेसी शीर्ष नेताओं को बदनाम करने एवं उनके छवि को धुमिल करने का प्रयास कर रही है। संसद से सड़क तक केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी अपनी लड़ाई जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि आज महंगाई चरम पर इसके वाबजूद खाद्यान एवं आवश्यक वस्तुओं पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाकर गरीबों पर अतिरिक्त बोझ दे दिया गया है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के लिए लड़ी है और लड़ती रहेगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, बुद्धदेव प्रसाद यादव, प्रो.आनंद कुमार,शहीद कुमार, मनोज मिश्रा, सुर्यनारायण वर्मा, प्रीति वर्मा, बबीता देवी, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राज किरण ठाकुर, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार अधिवक्ता, जिला महासचिव वीरेंद्र मोहन झा, अर्जुन स्वर्णकार, मनोज मिश्रा, रामचंद्र प्र. यादव, अविनाश कुमार अविनाश, अजीत मिश्रा, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू, गौरव कुमार, इशरत परवीन, उदय यादव, प्रभाकर यादव, सुनील कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार चौरसिया, विनोद राम, राजीव कुमार रंजन,रोशन चंद्रवंशी, कांग्रेस नेत्री मीनी कुमारी, गुलशन खातुन, लाली किन्नर, जितेंद्र चौधरी, अवनी कुमार आदि मौजूद थे।

अन्य समाचार