समकालीन अभियान में कई लोग गिरफ्तार

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया) : एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर चलाए गए समकालीन अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल की माने तो थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें कुछ लोगों के ऊपर जमानतीय धारा होने के कारण जमानत पर मुक्त किया गया। कुछ को न्यायालय का जमानत आदेश दिखाने पर रिकाल पर छोड़ा गया। परंतु, तीन लोगों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। जिसमें एक कांड में वांछित थे। दो को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि करना गांव से रजनीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जो कांड में वांछित है। जबकि कन्हैयाचक गांव से राम कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं विष्णुपुर गांव से उदय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वहीं पसराहा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से पसराहा पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि कोयला गांव से अंजनी यादव को गिरफ्तार किया गया है। जबकि कोलवारा पंचायत के पुनौर गांव से मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सोनडीहा गांव से तेज नारायण सिंह को गिरफ्तार किया गया। मड़ैया ओपी पुलिस ने एक लोग को गिरफ्तार किया है। देवरी गांव से लालचंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। ओपी प्रभारी विजय सहनी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। वहीं भरतखंड ओपी क्षेत्र के सुमेरी टोला से छोटू कुमार उर्फ संतोष शर्मा को गिरफ्तार किया गया। इसकी पुष्टि ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार योगेश ने की है।


अन्य समाचार