बाइक चला रहे दोस्त का गला रेता, घायल दो किमी पैदल चलकर पहुंचा अस्पताल

बगहा। प्रेम प्रसंग में दोस्त ने ही दोस्त की जान लेने की कोशिश की। शनिवार की रात करीब नौ बजे पीछे बैठे आरोपित उमेश कुमार ने बाइक चला रहे नबीउल्लाह की चाकू से गला रेत दिया। छीना झपटी में आरोपित का हाथ भी कट गया। दोनों घायल दो किमी तक पैदल व दौड़कर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। डा.विजय कुमार ने बताया कि धारदार हथियार से हमला करने से युवक का गला कट गया है। गंभीर स्थिति देखते हुए उसे बेतिया रेफर कर दिया गया है। वहीं आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार रात करीब नौ बजे की है।


बताया गया कि नगर थाना क्षेत्र के पवारिया टोला निवासी अब्दुल जब्बार का पुत्र नबीउल्लाह (27 वर्ष) और पटखौली थाना क्षेत्र के गोईती निवासी शिवनाथ चौधरी का पुत्र उमेश कुमार (24 वर्ष) पिछले 12 वर्षो से दोस्त हैं। घायल नबीउल्लाह ने बताया कि शनिवार की दोनों बाइक से सोझी घाट से आ रहे थे। पीछे उसका दोस्त उमेश कुमार बैठा था। वह बाइक चला रहा था। उमेश ने उसे घर छोड़ने को कहा। वह उसे छोड़ने जा रहा था। नरवल-बरवल सरेह में सुनसान रास्ता आया तो उमेश ने पीछे से बाल पकड़ कर गला रेत दिया। वह बचने का प्रयास करने लगा तो इसी क्रम में चाकू की छीना झपटी होने लगी। जिसमें उमेश का हाथ भी उसी चाकू से कट गया। दोनों के बीच एक लड़की को लेकर विवाद हुआ था।
बेल्डिग का कार्य करते हैं दोनों :
दोनों बाहर में रहकर एक साथ बेल्डिग का कार्य करते थे। कुछ दिनों से वे बगहा के एक कंट्रक्शन कंपनी में बेल्डिग का कार्य कर रहे है। इन दिनों कंट्रक्शन कंपनी सोझी घाट पर पुल का निर्माण करा रही है। वहीं से काम कर दोनों साथ लौट रहे थे। नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित उमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पूछताछ में बताया कि उसकी प्रेमिका से घायल बात करता था। इसी आक्रोश में उसपर हमला कर दिया।

अन्य समाचार