रामगढ़ में नगर पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन

रामगढ़ में नगर पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन

रामगढ़, भभुआ। रामगढ़ में नगर पंचायत चुनाव के लिए वार्ड गठन के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। 18152 जनसंख्या वाले रामगढ़ नगर पंचायत में 12794 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें पुरुष 6688 व महिला 6106 हैं। इस नगर पंचायत में सबसे अधिक मतदाता वार्ड नंबर नौ में 1590 तथा सबसे कम वार्ड नंबर पांच में 575 मतदाता शामिल हैं। वार्ड गठन की प्रक्रिया के साथ मतदाता सूची का प्रकाशन होते ही प्रत्याशियों की चहलकदमी बढ़ गई है। इस नई मतदाता सूची में दिग्गज लोगों का नाम अंतिम समय में जुड़ने से विरोधियों को मुंह की खानी पड गई है। कुल 13 वार्ड के गठन के साथ बूथों का भी सत्यापन कर दिया गया। वार्ड नंबर चार व 13 में सरकारी कोई भवन व संस्थान नहीं होने से यहां बूथ स्थापित नहीं हो सके। हालांकि मतदाताओं में किसी तरह का हेराफेरी नहीं हुई है। इससे इन दो बूथों पर चलंत मतदान केंद्र की संभावना प्रबल हो गई है। सभी 13 वार्डों के गठन के लिए खतौनी व नक्शा का भी प्रकाशन भी पूर्व में हो गया है। गणना का कार्य भी संपन्न हो गया है। इसके लिए एक नंबर वार्ड बंदीपुर के उत्तरी व पश्चिमी छोर वाले हिस्से को स्थापित किया गया है तो अंतिम 13 वार्ड दक्षिणी व पूर्वी छोर के हिस्से वाली आबादी को शिफ्ट किया गया है। कर्मचारियों के माध्यम से मतदाता सूची के अनुसार संबंधित वार्ड के मतदाताओं को जगह दी गई है।18 जुलाई तक दावा आपत्ति की तिथि समाप्त होने के बाद इस मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया दे गया। अब मतदाता सूची से संबंधित कोई सुनवाई नहीं होगी। इसके लिए सभी दस्तावेज अप टू डेट कर दिए गए हैं। एक एक मतदाता जिस जगह थे उसे अब नया वार्ड के रुप में स्थापित किया गया हैं। 18152 जनसंख्या वाले इस नगर पंचायत क्षेत्र में सभी 13 वार्ड में नए पुराने मतदाता शिफ्ट कर दिए गए हैं। इसके लिए भौगोलिक स्थिति की रुपरेखा पूर्व में ही बन गई थी। चेयरमैन व उपचेयरमैन को छोड़ सभी नवगठित वार्ड का सीमांकन वर्ग बहुलता के आधार पर हो रहा है। उसी आधार पर क्रम संख्या वार्डों का बनाया गया है। दक्षिण व पश्चिम पहुंचते ही अंतिम 13 नंबर वार्ड रामगढ़ गांव के लिए स्थापित हुआ है। इसकी प्रक्रिया फाइनल होते ही नगर पंचायत चुनाव के संबंधित पदों पर चुनाव लड़ने के लिए आपाधापी शुरू हो गई है । कुछ दिनों से यह कार्य ऊहापोह की स्थिति में बंद था, वह अब शुरू होते ही प्रत्याशियों की चहलकदमी बढ़ गई है। खास बात यह है इस बार के होने जा रहे नगर पंचायत चुनाव में ईवीएम के साथ वायोमिट्रिक सिस्टम का इस्तेमाल होगा। इसकी जानकारी बीडीओ प्रदीप कुमार ने दी। उन्होंने बताया की नोडल पदाधिकारी डीसीएलआर के नेतृत्व में चार सदस्यीय अधिकारियों की टीम द्वारा वार्ड परिसीमन का मूल्यांकन किया गया था। उसी के आधार पर वार्ड गठन के साथ मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। 18 जुलाई तक दावा आपत्ति का कार्य संपन्न हो गया था। बंदीपुर, रामगढ़, गोड़सरा व रामगढ़ गांव के सभी मतदाता इन नव गठित वार्डों में शिफ्ट कर गए हैं। वार्डवार मतदाताओं की संख्या- वार्ड मतदाता 1 - 1444 2 - 637 3 - 1077 4 - 746 5 - 580 6 - 1147 7 - 1413 8 - 987 9 - 1590 10 - 692 11 - 674 12 - 784 13 - 1023

अन्य समाचार