एनएच के चौड़ीकरण के भूमि अधिग्रहण में 712 आपत्ति

एनएच के चौड़ीकरण के भूमि अधिग्रहण में 712 आपत्ति

जागरण संवाददाता, शेखपुरा : जिला मुख्यालय शेखपुरा से होकर गुजरने वाली मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग की चौड़ाई बढ़ाने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू हो गई है। यह सड़क जिले में बरबीघा से शेखपुरा होते हुए चेवाड़ा प्रखंड तक 33.8 किमी लंबी है। यही सड़क झारखंड होते हुए बंगाल तक चली जाती है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग को दो लेन का करने के लिए इसकी चौड़ाई तीन मीटर और बढ़ाई जा रही है। चौड़ाई बढ़ाने के लिए जिले में 103.76 हेक्टेयर रैयती भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इसके लिए जिले के तीन अंचलों के 35 मौजा के एक हजार से अधिक रैयतों को प्रपत्र-3 की नोटिस दिया गया है। नोटिस देकर लोगों से दावा आपत्ति मांगी गई है। 22 जुलाई तक तय समय में 712 रैयतों ने दावा-आपत्ति दर्ज कराया है। भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि अंचलों में शिविर लगाकर दावा-आपत्तियों की सुनवाई की जा रही है। इसके निराकरण के बाद भूमि अधिग्रहण की वास्तविक कार्रवाई की जाएगी। इधर, शेखपुरा बंगाली पर के कई रैयतों ने डीएम से मिलकर आपत्ति जताई है कि शेखपुरा बाईपास में एक ही तरफ की भूमि को अधिग्रहित की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सूत्र से मिली जानकारी में बताया गया जिला प्रशासन जितनी जल्दी भूमि उपलब्ध कराएगा, उतनी जल्दी चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा। सड़क की चौड़ीकरण में शेखपुरा में गौशाला से कुंडा, जमुआरा में पहाड़ को क्रॉस करके एकसारी के पश्चिम से एकसारी बीघा तक नया बाईपास का निर्माण किया जाएगा। बंद पड़ी सभी ट्रेनों का परिचालन शुरू शेखपुरा। किउल-गया रेलखंड पर कोरोना को लेकर मार्च 2019 से बंद ट्रेनों का परिचालन बुधवार से पुनः शुरू कर दिया गया है। इसके लिए रेलवे वोर्ड ने नियमत: अधिसूचना जारी कर दी है। ट्रेन परिचालन बंद रहने से करीब 50 हजार यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए नव मनोनीत राज्य सभा सदस्य शंभू शरण पटेल ने ट्रेन परिचालन शुरु करने की गुहार लगाई थी। रेल राज्य मंत्री राव साहेब दानवे पाटील ने अपने शेखपुरा प्रवास में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुलेखा देवी को आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द आम लोगों की समस्याओं पर ध्यान देते हुए ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा। ट्रेन परिचालन शुरू करने की अधिसूचना जारी करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार, महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह, जिला उपाध्यक्ष विपिन मंडल, बलराम आनंद ने रेल मंत्री को बधाई दी है। वहीं, दैनिक यात्री दिलीप कुमार, रामचरित्र सिंह, कमल देव सिंह सहित अन्य लोगों ने खुशी जाहिर की।
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डाक विभाग सक्रिय यह भी पढ़ें

अन्य समाचार