महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल कल से

शिवहर: महंगाई और भ्रष्टाचार तथा लगातार बढ़ रहे जीएसटी के बोझ के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल शुक्रवार से शुक्रवार से शुरू होगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के निर्देश के आलोक में देशव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय शिवहर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जबकि, सात अगस्त को महागठबंधन के धरना-प्रदर्शन में भी कांग्रेस पार्टी शामिल होगी। नौ से 14 अगस्त तक आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर जनजागरण अभियान के तहत पदयात्रा किया जाएगा। इसकी जानकारी शहर के हक मार्केट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. असद ने दी। जिलाध्यक्ष मो. असद ने कहा कि, देश मे महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पेट्रोल से लेकर एलपीजी तक और दाल से लेकर कुकिग ऑयल जैसी जरूरत की सामग्री की बढ़ी कीमतों ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। प्री पैकेज्ड अनाज, आटा, शहद व दही जैसी आवश्यक वस्तुओं पर अतार्किक ढंग से जीएसटी लगाने के कारण महंगाई में वृद्धि हुई है। कहा कि, देश मे बेरोजगारी भी अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि, अब जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाया जाएगा। उन्होंने पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं के साथ आमजन से भी धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। मौके पर, प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, जिला सचिव मो. अफरोज आलम, कोषाध्यक्ष मो. सद्दाम हुसैन व कौशल जहम समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य समाचार