अभाविप सदस्यता अभियान की करेगी शुरुआत



संवाद सहयोगी, हवेली खड़गपुर (मुंगेर) : नगर के गौशाला मार्केट के समीप हनुमान मंदिर के परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री दिनेश यादव ने किया।
जिला संगठन मंत्री ने बिहार प्रांत की ओर से निर्धारित आगामी कार्य योजना से सभी को अवगत कराया, जिसमें स्वाधीनता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर एक गांव एक तिरंगा अभियान के तहत झंडोत्तोलन करने के संबंध में जानकारी दी। 20 अगस्त से पांच सितंबर तक सदस्यता अभियान प्रारंभ करने व विश्वविद्यालय शैक्षणिक गतिविधि सही करने के लिए आंदोलन पर चर्चा की। साथ ही सदस्यता अभियान के लिए हवेली खड़गपुर के विक्की राय को जिला सदस्यता अभियान प्रमुख, असरगंज के ऋतिक कुमार और मुंगेर के सूरज कुमार को जिला सह सदस्यता अभियान की जिम्मेवारी दी गई। वही, एक गांव एक तिरंगा अभियान का जिला प्रमुख मुंगेर के नचिकेता यादव, जिला सह प्रमुख हवेली खड़गपुर के शुभम केसरी और जमालपुर के विशाल मंडल को बनाया गया। तत्पश्चात अभाविप हवेली खड़गपुर नगर इकाई की बैठक नगर मंत्री अंकित जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई। नगर सदस्यता अभियान प्रमुख नितेश मिश्रा, नगर सह सदस्यता अभियान प्रमुख विकास कुमार सिंह, राजीव कुमार और सोनू केसरी को बनाया गया। एक गांव एक तिरंगा अभियान का नगर प्रमुख राजीव नयन, नगर सह अभियान प्रमुख अविनाश केसरी को बनाया गया। इस अवसर पर प्रांत सह इंटरनेट मीडिया संयोजक सत्यम कुमार निराला, मुंगेर विश्वविद्यालय सोशल मीडिया संयोजक नचिकेता यादव, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य समाचार