मोहर्रम पर रफीगंज में होगा सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध

मोहर्रम पर रफीगंज में होगा सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध

रफीगंज (औरंगाबाद) । मोहर्रम को लेकर थानाध्यक्ष रामइकबाल यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व शांतिपूर्ण माहौल मनाएं। इसके लिए क्षेत्र में चाक चौबंद पुलिस गश्ती की व्यवस्था की गई है। विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हम कृतसंकल्पित है, लेकिन आपके सहयोग के बिना यह संभव नहीं हो सकता, इसलिए किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका होते ही तुरंत हमें सूचित करें समय रहते कार्रवाई की जा सके। पर्व के मौके पर सभी जगह सफाई करने के लिए लोगों को प्रेरित करें। सभी लोग अपने घर दरवाजा तथा आस पड़ोस के लोगों को साथ लेकर सफाई का मुहिम चलाएं। स्वच्छता से ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। उपस्थित लोगों ने मोहर्रम मनाने के स्थल एवं ताजिया निकालने का रूट के बारे में विस्तार से चर्चा किया। समाजसेवी नुरुल हुदा खां ने शहर में मोहर्रम की पूरी जानकारी दिया। प्रखंड राजद अध्यक्ष रणविजय यादव, कजपा मुखिया प्रतिनिधि श्रीकांत कुमार, बौर मुखिया बिनय प्रसाद उर्फ मिट्ठू, पोगर मुखिया शंकर दयाल यादव, चौबड़ा मुखिया संजय कुमार गुप्ता, ढोसिला मुखिया प्रतिनिधि बिनोद राठौर, चरकांवा मुखिया मो. सेराज अंसारी, सिहुली मुखिया यूसुफ अली खान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील वर्मा, पूर्व वार्ड पार्षद मुन्ना, विजय सिन्हा, तज्जमुल खान, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, सरपंच दयानंद दांगी उपस्थित रहे। उधर ढिबरा थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम पर्व मनाने के लिए थाना परिसर स्थित सभागार में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। बीडीओ कुंदन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में थाना क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा दोनों समुदाय के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अफवाहों से दूर रहने का आग्रह किया गया। बताया गया कि अगर कहीं कोई सूचना हो तो हमें बताएं। ताजिया जुलूस पर पुलिस की नजर रहेगी। डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। दुलारे पंचायत मुखिया बिजेंद्र यादव, वरंडा रामपुर मुखिया इंद्रजीत कुमार, बनुआ मुखिया प्रतिनिधि विशुनपत चौधरी, बेढ़ना मुखिया प्रतिनिधि अप्पू सिंह, जमाल अख्तर, चिंटू सिंह, उदय शक्ति उपस्थित रहे।

अन्य समाचार