पहाड़ पर रामधुनी के लिए शहर में कलशयात्रा

पहाड़ पर रामधुनी के लिए शहर में कलशयात्रा

जागरण संवाददाता, शेखपुरा : शहर के खांडपर स्थित पहाड़ पर 48 घंटे की अखंड रामधुनी का आयोजन किया गया है। गुरुवार से शुरू हुई रामधुनी शनिवार को समाप्त होगी। रामधुनी को लेकर गुरुवार को शहर में भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इसमें ढ़ाई सौ महिला और कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर शहर के बहुत बड़े क्षेत्र का परिभ्रमण करने के बाद ऐतिहासिक दाल कुआं से पानी लिया। कलशयात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु भी शामिल हुए। लोग ढ़ोल-बाजे के साथ पहाड़ के रामधुनी स्थल से लेकर अहरा पर, भिट्ठापर, महादेव स्थान, गोला रोड, नीताई चौक, चांदनी चौक, कटरा चौक, तरछा, खांडपर होकर गुजरे। आयोजन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं गौरी पांडे, ललन पांडे व गुड्डू साव ने बताया कि पिछले वर्ष भी इसी तरह का धार्मिक आयोजन पहाड़ के ऊपर किया गया था। इसी को लगातार जारी रखते हुए इस वर्ष भी यह आयोजन हुआ है। शहर के पूर्वी छोर पर गिरिहिंडा पहाड़ के बाद पश्चिमी छोर पर खांडपर पहाड़ के इस प्वाइंट पर भी पर्यटन क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। युवकों के समूह ने यहां पौधारोपण भी किया है। लोगों ने आपसी सहयोग से कई मंदिर का निर्माण किया है। अब इस पहाड़ पर सिढ़ी निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही है। पगडंडियों पर चलकर डीएम ने देखा सुखाड़ का हाल जागरण संवाददाता, शेखपुरा : अल्पवृष्टि से मंडरा रहे सुखाड़ के खतरे को लेकर किसान से अधिक संवेनशीलता जिला पदाधिकारी दिखा रहे हैं। सुखाड़ से उत्पन्न स्थिति की जमीनी हकीकत जानने के लिए जिला पदाधिकारी सावन कुमार गुरुवार को घाटकुसुंभा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जाकर स्वयं वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उनके साथ कृषि विभाग,सिंचाई तथा बिजली के अधिकारी भी शामिल थे। एक दिन पहले बुधवार को जिला पदाधिकारी चेवाड़ा प्रखंड का जायजा लिया था। जिला कृषि पदाधिकारी शिवदत्त सिंहा ने जानकारी देते हुए बताया जिला पदाधिकारी ने माफो, गगौर, डीहकुसुंभा तथा भदौसी पंचायतों में अल्पवृष्टि से उत्पन्न स्थिति का वास्तविक जायजा लिया। जिला पदाधिकारी ने गांवों में किसानों से बात करके डीजल अनुदान का लाभ लेने के लिए आनलाइन आवेदन देने की सलाह दी। मौके पर उपस्थित बिजली विभाग के अधिकारी को सिंचाई के लिए सरकारी निर्देशानुसार 16 घंटे बिजली देने का निर्देश दिया। कृषि पदाधिकारी ने बताया कि इधर कुछ दिन से हो रही छिटपुट बारिश की वजह से घाटकुसुभा प्रखंड में धान की रोपनी में तेजी आई है। वहां तय लक्ष्य के 50 प्रतिशत ही रोपनी हो गई है। जिला पदाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारी को खराब और बंद पड़े सिंचाई नलकूपों को चालू करने का निर्देश दिया है।

अन्य समाचार