राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता के लिए 35 खिलाड़ियों का चयन

जासं, सहरसा : राज्यस्तरीय योगा प्रतियोगिता के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों के 35 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

यह जानकारी देते हुए जिला योग संघ के सचिव अमन सिंह ने बताया कि दो अगस्त को आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के बीच अच्छे प्रदर्शन करने खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिसमें शांति मिशन स्कूल की प्रियंका कुमारी, प्रिया कुमारी, सुनैना कुमारी, आरोही कुमारी, प्राची प्रिया, रश्मि कुमारी, परिधि कुमारी, अंजली कुमारी, कोमल कुमारी एवं बालक वर्ग में शाश्वत कुमार ,प्रिस कुमार, परीक्षित कुमार, आयुष कुमार, भास्कर कुमार, विनोद कुमार, आयुष राज चयनित हुए हैं जबकि संत जेवियर्स स्कूल से अनुष्का कुमारी, सृष्टि कुमारी, प्रतिभा कुमारी ,शांभवी कुमारी, श्रेया मिश्रा, तमन्ना, शिवानी कुमारी, प्रियांशी, बालक वर्ग में मनीष कुमार, मिश्रित कुमार, निश्चित, गौतम कुमार, अविनाश कुमार, ज्योति कुमार, प्रिस कुमार, राहुल कुमार, आर्यन कुमार, अमृत कुमार, आयुष कुमार, सत्यम कुमार को शामिल किया गया है। जिला स्कूल सहरसा के सागर कुमार सिंह, रोहित कुमार, आनंद कुमार, और सुरेंद्र कुमार का चयन किया गया है। अंडर -19 के लिए दीपक आनंद ओपन ऐज के लिए शिवांगी, खुशी, नेहा, निशू भारती, प्रखर वर्मा, सेंट्रल स्कूल से सुभद्र मिश्र एवं जयभद्र मिश्र का चयन किया गया है।

जिला योग संघ के अध्यक्ष रोशन सिंह धोनी ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है। बिहार के लगभग 20 जिलों से खिलाड़ियों के आने की सूचना प्राप्त हो गई है। सभी खिलाड़ियों को खेल भवन सहरसा में रखा जाएगा। उसी खेल भवन के निचले तल पर प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। खेल भवन परिसर में ही उनके खाने की व्यवस्था की जाएगी।
आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष रोशन सिंह धोनी सचिव अमन कुमार सिंह के अलावे कोषाध्यक्ष विप्लव रंजन, दीपक कुमार, चंद्रशेखर खां, रंजन यादव, त्रिदिव सिंह, राणा रंजन सिंह ,दर्शन कुमार गुड्डू, चंदन कुमार ,अमित ठाकुर,अंशु मिश्रा, रूपेश कामत ,जितेंद्र साह, कुंदन साह आदि लगे हुए है।

अन्य समाचार