सीमा पर जांबाजों की कलाइयों पर बंधेगी स्नेह की डोर, छात्राएं भेज रहीं राखियां

समस्तीपुर । देश की सुरक्षा में तैनात जवानों की कलाई सूनी न रहे, इसके लिए राखी तैयार कर रही छात्राओं का उत्साह चरम पर है। दैनिक जागरण के भारत रक्षा पर्व के इस अभियान के तहत स्कूली छात्राएं राखी तैयार कर रही हैं। स्कूली बच्चों ने बिना सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग किए यह राखियां बनाई। इसमें स्कूल की शिक्षिका कविता कुमारी, आशा रानी, अमृता कुमारी, मुनमुन, तन्वी ने सहयोग किया। पीहू, किट्टू, प्राची ,पल्लवी, साक्षी, श्रृष्टि, अनुष्का सहित दर्जनों बच्चो ने देश के सैनिकों के लिए सम्मान और प्यार से राखियां तैयार की। बच्चियों ने तिरंगे के रंग में बेहद ही आकर्षक राखियां बनाई। इसके साथ ही सैनिकों के सम्मान और उनके साहस के लिए ग्रीटिग कार्ड भी तैयार किया। बच्चियों द्वारा तैयार की गई राखियों और ग्रीटिग कार्ड को दैनिक जागरण देश के सैनिकों तक पहुंचाएगा।


मां मरियम पब्लिक स्कूल :
दैनिक जागरण के इस अभियान का हिस्सा बना जेपी नगर स्थित मां मरियम पब्लिक स्कूल। प्राचार्य सुमन साहु ने कहा कि बच्चियों को जैसे ही पता चला कि देश के सैनिकों के लिए उन्हें राखी बनाने का मौका मिल रहा है, तो सभी खुशी से झुम उठीं। शिक्षिका कविता कुमारी कहती हैं कि बच्चियों ने राखी बनाते समय खुद को सैनिकों से जोड़ा। प्राचार्य ने कहा कि यह हमारा और हमारे स्कूल के बच्चियों का सौभाग्य है कि उनकी बनाई राखियां सैनिकों तक जाएंगी। भारत रक्षा पर्व आज
दैनिक जागरण का भारत रक्षा पर्व आज मनाया जाएगा। दिन के 11 बजे महिलाएं व छात्राएं घर से दूर बारह बिहार बटालियन के सैनिकों की कलाई पर राखी बांधेंगी। इस सूचना से बटालियन में भी उत्साह है। शुक्रवार को होने वाले इस पर्व की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

अन्य समाचार