शिवहर में निकाला गया तिरंगा जुलूस, गूंजे भारत माता के जयकारे

शिवहर/ पिपराही। भारत माता के जयकारों के बीच गुरुवार को तिरंगा पदयात्रा निकाल लोगों को जागरूक किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांव से लेकर तक का इलाका तिरंगा से पटा रहा। भाजपाइयों ने जगह जगह तिरंगा पदयात्रा निकाल कर लोगों को 13 से 15 अगस्त तक घरों पर तिरंगा लहराने के लिए जागरूक किया। इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। आजादी के अमृत महोत्सव के के तहत भाजपा शिवहर ग्रामीण मंडल के सरसौला व चमनपुर में मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पांच किमी पदात्रा किया गया। मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राम कृपाल शर्मा, जिला महामंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी रविशंकर सिंह, कार्यक्रम सह प्रभारी डॉ नूतन सिंह, पूर्व जिला पार्षद अरुण कुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर पांच किलोमीटर तक पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में अनिल कुमार सिंह, राज कुमार सिंह, अशोक पांडेय, किशोरी पासवान, विपिन कुमार, राहुल आर्यन, आमोद कुमार, मनीष कुमार, रौशन कुमार गुप्ता, आशुतोष कुमार गुप्ता, नवीन कुमार गुप्ता, आनंद साह व राम नाथ साह आदि शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ. नूतन सिंह ने कहा कि, कि, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिले में घर-घर तिरंगा लहराया जाएगा। इस क्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल शर्मा व पूर्व जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार गुप्ता सहित अन्य साथियों के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया है। बताया कि, 15 अगस्त तक लगातार अभियान चलाया जाएगा। कहा कि, 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर हमारी राष्ट्रीय स्मिता की अमिट पहचान एवं भारत की शान तिरंगा फहराकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस करने का संदेश जन जन तक पहुंचाया गया है।


उधर, भाजपा पिपराही मंडल के परसौनी बैज में मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में व शक्ति केंद्र प्रमुख शिवनाथ पंडित की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आमजनों को जागरूक करने के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जयकारा लगाते हुए पैदल मार्च किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष मुरलीधर श्रीवास्तव, सोशल मीडिया सेल के मंडल संयोजक शत्रुघ्न कुमार, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पंकज पाण्डेय, आईटी सेल के जिला सह संयोजक राजीव पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष विकास पासवान, मंडल मंत्री श्रीराम पासवान, बूथ अध्यक्ष भैरव पंडित, आनंद मोहन कुमार, शिवजी राय, सौरव मिश्रा, छोटे वर्मा, संतोष गिरी, उदय गिरी व बुंदेला गिरी आदि दर्जनों लोग प्रभात फेरी में शामिल हुए। एनसीसी कैडेट् ने निकाली जागरूकता रैली::::
पिपराही, संस :आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा लहराने के लिए स्काउट एंड गाइड की 2, बिहार बटालियन की इकाई की ओर से कलावती जियालाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबाकलां पिपराही में एनसीसी कैडेटों में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य मो. मिसबाह आलम, ग्रुप कमांडर टीओ कामेश्वर मिश्र, वरीय शिक्षक डा. राजीव कुमार, श्रीकांत पांडेय, वीरकेश्वर सिंह, शिवशक्ति कुमार, मो. शम्से आलम, अनामिका निधि, चंदन कुमार, चंद्रशेखर बैठा, मो. नदीमुज्जमा, ब्रजेश कुमार तिवारी समत सभी शिक्षक व एनसीसी कैडेट ने कार्यक्रम में भाग लिया। जवाहर नवोदय विद्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन::::
शिवहर : जवाहर नवोदय विद्यालय बिसाही शिवहर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डीकेएल दास ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने भाषण, देशभक्ति गीत व सामूहिक देश भक्ति गीत प्रतियोगिता में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान स्कूल परिसर भारत माता की जयकारों से गूंज उठा। प्राचार्य ने कहा कि, यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक चलता रहेगा। इसके तहत विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। 13 अगस्त को तिरंगा जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक सह कार्यक्रम प्रभारी विजयानंद कुमार ने किया। मौके पर अखिलेश कुमार, कमलेश, वीएन ठाकुर, तपस, टी मंसूरी, राजेश शर्मा, रामकेश, प्रियंका पांडे, निहारिका श्रीवास्तव, चंचला मिश्र, अर्चना आई, आरके पांडे व आशुतोष सिंह समत सभी शिक्षक, छात्र व छात्रा उपस्थित थे।

अन्य समाचार