जनादेश के साथ विश्वासघात है नई सरकार का गठन

जाटी, सहरसा। एनडीए छोड़कर राजद के साथ मिलकर सरकार बनाने का विरोध भाजपा द्वारा जारी है। शनिवार को विभिन्न प्रखंडों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सरकार से विरोध जताया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनादेश के साथ विश्वासघात कर राजद के साथ मिलकर जदयू ने नयी सरकार का गठन किया है।

संसू, सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा) के अनुसार सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बीजेपी नेताओं ने धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता राजकिशोर सिंह ने की। वही संचालन बीजेपी नगर अध्यक्ष अरविद भगत ने किया। इस धरना कार्यक्रम मे सम्मिलित होते हुए भाजपा नेता संजीव भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एनडीए गठबंधन छोड़कर बिहारवासियों को धोखा देने का कृत्य किया। धरना को भाजपा नेता रितेश रंजन,भाजपा नेता संजीव जायसवाल,मंगल मुखिया, गणेश मिस्त्री, प्रदीप गुप्ता, निर्मल ठाकुर सहित अन्य ने संबोधित किया।

संवाद सूत्र सौरबाजार (सहरसा) के अनुसार प्रखंड परिसर में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनादेश के अपमान के खिलाफ में एक दिवसीय धरना दिया। मंडल अध्यक्ष अनमोल भगत की अध्यक्षता एवं महावीर यादव के संचालन में चले धरना को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों द्वारा दिया गया जनादेश का अपमान किया है। धरना को भाजपा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष मदन चौधरी, महामंत्री अरूण कुमार, उपाध्यक्ष विनय कुमार झा, जिला प्रवक्ता मनोज यादव, संतोष कुमार झा, विकास कुमार, अजय भैया, विपिन कुशवाहा, अशोक झा, राजेश्वर दास, रामविलास साह, अरूण पटेल, राजेंद्र साह, सुरेन्द्र साह समेत दर्जनों कार्यकर्ता ने संबोधित किया।
----
संसू सोनवर्षा राज (सहरसा) के अनुसार महागठबंधन की सरकार बनाए जाने के फैसले को जनादेश के साथ विश्वासघात बता शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह बबन तथा पूर्वी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार मानस द्वारा संचालन किया गया। मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, जिला उपाध्यक्ष रुद्रनारायण ठाकुर, विजय झा, जिला महामंत्री अरुण चौधरी,बालकृष्ण झा पप्पू,रंजीत झा,अमीर राम, अश्विनी झा, वीर अभिमन्यु, गोपाल सिंह, अंजनी चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
--------
संसू पतरघट (सहरसा) के अनुसार भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रो. राजवीर यादव की अध्यक्षता एवं मंडल उपाध्यक्ष नीरज सिंह कुमोद के संचालन में आयोजित एक दिवसीय धरना कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता के द्वारा दिए गए जनादेश का अपमान किया है। मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री सह उपप्रमुख दिनेश प्रसाद यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदेव साह, मंडल प्रभारी मनोज कुमार यादव, सुधीर कुमार यादव, नंदन कुमार (गुडडु), कृष्ण नंदन कुमार, रामनाथ मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
संसू, महिषी (सहरसा) के अनुसार भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष पन्नालाल साह की अध्यक्षता में भाजपाइयों ने प्रखंड परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। प्रखंड महामंत्री रितेश ठाकुर के संचालन में जिला महामंत्री श्रीकृष्ण झा, राजीव रंजन, बैजनाथ खिरहर, सरपंच सह पूर्व महामंत्री संजीव कुंवर, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा, विवेक भगत, घुरन ठाकुर, किशोर कुमार साह, भरत चौधरी, जयनंदन राय, अशोक साह, ईश्वरलाल बिहारी, गौरीशंकर पासवान, विजय राम,नरेशमोहन चौधरी,गरीब पंडित, सहित अन्य धरना में शामिल थे।

अन्य समाचार