सिद्धांत विहीन हैं मुख्यमंत्री, कुर्सी के लिए जनता से किया वादा भूले : सांसद

सिद्धांत विहीन हैं मुख्यमंत्री, कुर्सी के लिए जनता से किया वादा भूले : सांसद

जाटी, सिवान : मुख्यमंत्री द्वारा जनादेश का अपमान करने तथा राजग से अलग होने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विभिन्न प्रखंडों में धरना प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पर जनादेश का अपमान तथा विश्वासघात करने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार भगवानपुर हाट प्रखंड कार्यालय परिसर में भाजपा द्वारा धरना का आयोजन किया गया। मौके पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धांत विहीन हैं। वे कुर्सी के लिए बिहार के जनता से किए अपने वादे को बलि चढ़ा एक बार फिर से एनडीए से नाता तोड़ महागठबंधन से नाता जोड़ने ली है। उन्होंने मुख्यमंत्री को कुर्सी कुमार की संज्ञा दी। इस मौके पर सुजीत कुमार पांडेय , गिरिश देव सिंह, चंदन सिंह आदि उपस्थित थे। जीरोदई प्रखंड मुख्यालय में प्रभारी सह किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज सिंह राणा की अध्यक्षता धरना दिया गया। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा कि गठबंधन सरकार में भाजपा के पास जो भी मंत्रालय था उससे विकास कार्य लगातार हुआ है। वहीं जिला मीडिया प्रभारी डा. कुंदन सिंह का कहना है भाजपा प्रदेश सहित देश में विकास के लिए कार्य करते आई है और करेगी। इस मौके पर राजन तिवारी, आइटी सेल संयोजक अंकित मिश्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष आसनारायण सिंह, ज्योतिश्वर भारती, राजेश भारती, संतोष भारती, राज किशोर सिंह, मिथिलेश पांडेय आदि उपस्थित थे। महाराजगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अखिलेश्वर चौरसिया ने कहा कि नीतीश कुमार ने गठबंधन तोड़कर जनता को धोखा दिया है। भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। अगले चुनाव में जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। मौके पर भाजपा नेता रिशु पांडेय, अशेश्वर पंडित, संजय बाबा, दिलीप कुमार, मिथिलेश सिंह, संजय सिंह राजपूत, चंदन दुबे, जितेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे। बसंतपुर एवं गोरेयाकोठी में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए विधायक देवेशकांत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश की को एक अवसरवादी नेता बताया। उन्होंने कहा कि इनका कोई सिद्धांत, नीति नहीं है, ये सत्ता के भूखे हैं। जनता के साथ धोखा करना इनकी नियति है। बसंतपुर में धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने की जबकि गोरेयाकोठी में धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विनय गिरि ने की। पचरुखी प्रखंड में धरना की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार आडवाणी ने की। धरने को मौके पर प्रो. सत्यम सिंह सोनू, धर्मेंद्र सिंह पटेल, दीनानाथ सिंह आदि उपस्थित थे। बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय में भाजपा नेता अनिल गिरि की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया। धरने को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि जनता भाजपा को जनादेश दी है और उनको कोई हक नहीं है जनता का जनादेश छिनने का। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल, पूर्व मुखिया वीरेंद्र साह, सुनील कुमार चंदेल आदि उपस्थित थे। इधर दारौंदा प्रखंड कार्यालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को पलटू राम की संज्ञा देते हुए जनता के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया। मौके पर जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव,भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, पूर्वी मंडल अध्यक्ष विजय कुमार गिरि आदि उपस्थित थे। नौतन प्रखंड मुख्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी उर्फ मंटू बाबा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष योगेंद्र ओझा, पूर्व मुखिया कृष्णा प्रसाद, बीडीसी मृत्युंजय मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम राय आदि उपस्थित थे। सिसवन प्रखंड मुख्यालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस मौके पर विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि अगले चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से मोबाइल व रुपये लूटा यह भी पढ़ें

अन्य समाचार