महागठबंधन सरकार पर जमकर बरसे भाजपा नेता

जागरण टीम, (खगड़िया) : जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को धरना दिया। इस मौके पर महागठबंधन की नई सरकार पर जनादेश के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चौथम प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया। इस मौके पर एक सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जदयू और राजद नेताओं को निशाने पर लिया। प्रखंड अध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनादेश के साथ विश्वासघात किया है। अब लोग नीतीश कुमार को समझ लिए हैं। इस मौके पर भाजपा महिला सेल के जिलाध्यक्ष वंदना कुमारी समेत अभय कुमार सिंह, निरंजन प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।


भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बेलदौर में एक दिवसीय धरना दिया। बेलदौर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना की अध्यक्षता बेलदौर मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिट्ठू ने किया। संचालन पिरनगरा मंडल अध्यक्ष अरविद सिंह ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी अश्वनी सिंह ने कहा कि 2020 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर मिले जनादेश के साथ नीतीश कुमार ने विश्वासघात किया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिलीप भगत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रिस कुमार, मंडल महामंत्री मणिकांत शर्मा, अशोक भगत, मीडिया प्रभारी हिमांशु कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष चुन्नी देवी आदि मौजूद थे।
अलौली प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
धरना की अध्यक्षता अलौली के प्रखंड अध्यक्ष गौरव राज (लक्की)ने किया। मंच संचालन उदय भास्कर ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलामंत्री संजीत कुमार साह, जिला मंत्री विजय यादव, वरिष्ठ नेता आलोक कुमार विद्यार्थी आदि मौजूद थे।
पुराने परबत्ता प्रखंड कार्यालय परिसर के चबूतरा पर भाजपा की ओर से धरना दिया गया।
धरना सभा की अध्यक्षता परबत्ता मंडल अध्यक्ष रोहित कुमार उर्फ चमन सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनादेश के साथ विश्वासघात किया है। संचालन महद्दीपुर मंडल अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मनोज कुमार चौधरी, ज्ञानदेव कुशवाहा, जयंत कुमार, बाबूलाल शौर्य, दीपक कुमार सिंह, सुनील चौरसिया, श्यामानंद झा, गुड्डू हजारी, रामनिवास, अर्जुन शर्मा, अजीत कुमार उर्फ नटवर, अविनाश कुमार, जितेंद्र आदि मौजूद थे।

अन्य समाचार