जनादेश के अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

बैरगनिया (सीतामढ़ी)। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के जनादेश का विश्वासघात किए जाने के विरोध में प्रखंड स्तरीय नगर व ग्रामीण मंडल के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्रीय विधायक मोतीलाल प्रसाद के नेतृत्व में पटेल चौक पर धरना दिया गया। अध्यक्षता प्रिस कुमार ने की। इस कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज साह ने की। विधायक मोतीलाल प्रसाद ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के मतों का अपमान किया है। 2020 का चुनाव गठबंधन के मुख्य चेहरा नरेंद्र मोदी के अगुवाई में यह चुनाव लड़ा गया था। मिले जनादेश के साथ विश्वासघात घोर निदनीय है। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सुफल झा, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व ग्रामीण मंडल प्रभारी चन्देश्वर पूर्वे, अनुसूचित जन जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष जियालाल ठाकुर, पूर्व जिला मंत्री मोहन सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता दीपलाल बघेला, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विनोद वालिया, नगर महामंत्री सर्वजीत कुमार पूर्वे, ओमप्रकाश गुप्ता, ग्रामीण मंडल महामंत्री सुशील झा, प्रभू चौधरी, रामाशीष राय, अनिल मिश्रा, भीम झा, गणेश चौधरी, शंभू गुप्ता, राजेश कुमार, अनिल आजाद, हरेंद्र राम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। जनादेश से विश्वासघात के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना सुप्पी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जनादेश से विश्वासघात करने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय में शनिवार को धरना दिया। धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हेमंत कुमार मिश्रा ने की। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार मिश्रा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री में अब थोड़ी सी भी नैतिकता नहीं बची है। जिस भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव का साथ छोड़ा था आज फिर से उसी तेजस्वी यादव से हाथ मिलाकर यह साबित किया है कि अब नीतीश कुमार का चरित्र राजनीति के मर्यादा के बिल्कुल विपरीत हो गया है। मौके पर भाजपा युवा अध्यक्ष रवि राज गुप्ता, शिवेंद्र सिंह, राकेश झा, मिथिलेश वाजपेई, गणेश पंडित समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य समाचार