सारण के प्रखंडों में आयोजित हुई पैक्सों की वार्षिक आमसभा

सारण के प्रखंडों में आयोजित हुई पैक्सों की वार्षिक आमसभा

सारण। सहकारिता विभाग के सचिव के निर्देश पर प्रखंडों में पैक्सों की वार्षिक आमसभा का आयोजन रविवार को किया गया। विभागीय निर्देशानुसार प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्ष रविवार को वार्षिक आमसभा का आयोजन कर अब तक हुए लाभ का वितरण सदस्यों के बीच किया गया। पैक्सों के प्रबंध समिति को प्राप्त विभागीय निर्देश में आमसभा में पारित प्रस्ताव को प्रशासनिक पत्र के अनुसार तय करने, आमसभा में अंकेक्षण त्रुटि, आपत्तियों के निराकरण, लाभ का बंटवारा सदस्यों के अधिकार एवं कर्तव्य पर चर्चा, वर्तमान में राज्य सरकार की संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं व अधिप्राप्ति, बिहार राज्य फसल सहायता योजना, मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना आदि पर चर्चा आदि शामिल है। जिला सहकारिता पदाधिकारी अजय कुमार अलंकार ने बताया कि जिले के करीब 300 पैक्सों में आमसभा का आयोजन किया गया। उन्हें 17 अगस्त को आमसभा की कार्यवाही की सच्ची प्रतिलिपि, लाभांश वितरण का प्रतिवेदन व आमसभा का फोटोग्राफ विभाग में समर्पित करना है। इसुआपुर संवाददाता के अनुसार इसुआपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में आमसभा का आयोजन किया गया। रामपुर अटौली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अनिता सिन्हा की अध्यक्षता में आमसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व पैक्स अध्यक्ष स्व. मणीन्द्र कुमार सिन्हा के फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मढ़ौरा के पैक्स अध्यक्षों ने आमसभा कर सात विषय पर की चर्चा संसू, मढ़ौरा (सारण) : प्रखंड के सभी पंचायतों में स्थित पैक्स गोदाम पर रविवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमसभा का आयोजन किया गया। उसकी अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष ने की। इस आमसभा में सात विषयों पर चर्चा व ग्रामीणों को जानकारी दी गई। मिर्जापुर में आयोजित आमसभा की अध्यक्षता कर रहे पैक्स अध्यक्ष भगवान लाल साह ने बताया कि आमसभा में प्रबंधनकारिणी द्वारा एक वर्ष में किये गये कार्यों की जानकारी दी गई। आमसभा में हसनैन अली, शांति देवी, बच्चा राम, शत्रुघ्न प्रसाद, संजय द्विवेदी आदि मौजूद थे। प्रखंड के शिल्हौरी में पैक्स अध्यक्ष अभिषेक राय, बरदहियां में नगेन्द्र राय, इसरौली में सोनू पाण्डेय के नेतृत्व में आमसभा का आयोजन किया गया। जलालपुर के सभी पैक्सों में आमसभा का आयोजन संसू, जलालपुर : स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर रविवार को सभी पैक्सों में आमसभा का आयोजन किया गया। इफको ग्राम अनवल के पैक्स गोदाम परिसर में पैक्स सदस्यों ने तिरंगा फहराया। बीसीओ संतोष कुमार ने बताया कि अनवल पैक्स को इफको ने गोद लिया है। इस कारण इसे इफको ग्राम अनवल कहा जाता है। आमसभा के दौरान जमा वृद्धि व्यवसाय, खाद्य व्यवसाय, जन वितरण प्रणाली और धान अधिप्राप्ति के बारे में आमसभा की अध्यक्षता कर रहे पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने विस्तार से चर्चा की। बैठक में समिति द्वारा अबतक किये गए कार्य एवं व्यवसाय पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर राजकुमार सिंह, धुरंधर प्रसाद सिंह, मिथलेश कुमार सिंह, बबन प्रसाद, रामजन्म सिंह, पूर्व मुखिया बिरेंद्र सिंह, शिवनाथ साह, उदय चंद यादव, गीता देवी, उमेश सिंह, मुन्ना साह, ज्योति देवी, सरिता देवी, वार्ड सदस्य सीताराम सिंह, राजकुमार प्रसाद, लालबहादुर महतो आदि मौजूद थे।
सारण में जश्न ए आजादी पर आज शान से लहराएगा तिरंगा यह भी पढ़ें

अन्य समाचार