राजस्व जिला का दर्जा मिलने के बाद ही बगहा का विकास संभव : जयेश

बगहा। डुमरिया में बुधवार को बगहा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता हरिश्चंद्र पांडेय व संचालन तुफैल अहमद ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जयेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी प्राथमिकता बगहा का बेहतर विकास है। उन्होंने कहा कि बगहा पुलिस जिला को राजस्व जिला का दर्जा जब तक नहीं मिलेगा,समुचित विकास संभव नहीं हो सकता। पूर्व में एनडीए की सत्ता थी। जो बार-बार झूठ का सहारा लेकर बगहा की जनता को ठगती रही। अब महा गठबंधन की सरकार सत्ता में लौटी है। आशा है कि वर्तमान सरकार बगहा की जनता की उम्मीदों पर शत प्रतिशत सही उतरेगी। साथ ही रायबारी महुअवा से तमकुही पुल तक मसान नदी के पश्चिम तट पर गाइड बांध की मांग पूरी होगी।

कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी की वास्तविक शक्ति कार्यकर्ताओं की एक जुटता की होती है। शेषनाथ यादव, हृदया गोंड़,सुभाष साह,हलीम अख्तर,हरेन्द्र नाथ पांडेय,दिनेश यादव, तेज प्रताप सहनी, मुकेश साह,चंदा राम ने भी संबोधित किया। डिप्टी सीएम से मिलकर बगहा को राजस्व जिला बनाने की मांग, मिला आश्वासन
बगहा। प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनते ही एक बार फिर बगहा को राजस्व जिला बनाने की मांग तेज हो गई है। मंगलवार को कांग्रेस नेता जयेश सिंह ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पटना स्थित आवास पर मुलाकात कर बगहा को जिला बनाने के साथ ही बिहार की कश्मीर कहे जाने वाला वाल्मीकिनगर आने का निमंत्रण भी दिया है। सत्ता परिवर्तन होने के बाद प्रदेश की महागठबंधन की नई सरकार में कांग्रेस भी शामिल है। जिसके बाद कांग्रेस नेता को बगहा जिला बनाने की नई उम्मीद जताई है।
डिप्टी सीएम ने जय सिंह को आश्वासन दिया की बहुत जल्द बगहा को जिला मुख्यालय बनाने की सौगात मिल जाएगा। डिप्टी सीएम के आश्वासन के बाद महागठबंधन में शामिल कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा उत्पन्न हो गई है। पूर्व में एनडीए की सरकार में शामिल नीतीश कुमार के बगहा आगमन पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को उम्मीद थी कि बगहा को राजस्व जिला की सौगात मिलेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बगहा को राजस्व जिला की सौगात मिलती है तो लोगों को काफी सहूलियत होगी।

अन्य समाचार