कलशयात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

कलशयात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

जासं, सिवान : शहर के मखदुम सराय स्थित मठिया में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ गुरुवार को कलश यात्रा के साथ शुरू किया गया। इसके पूर्व कलश यात्रा कथा स्थल मठिया से शुरू हुई। जहां करीब 1100 महिलाएं और कन्याएं पीला वस्त्र धारण कर सिर पर कलश उठाए नगर भ्रमण में शामिल हुईं। कलश यात्रा के साथ शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बैंड एवं धर्मध्वजा युक्त घोड़ा, झांकी निकाली गई। कलश यात्रा पुरानी किला मोड़, विशुनपक्का मोड़, शांति वट वृक्ष, बड़ी मस्जिद, कागजी मोहल्ला, शिवव्रत साह मंदिर घाट,जेपी चौक से बबुनिया मोड़ होते मखदुम सराय मठिया पहुंच कर संपन्न हुई। आयोजन समिति के स्वामी शंभूदेव, मुन्ना प्रसाद, जीतू सोनी ने बताया कि व्यासपीठ पर अयोध्या धाम से पधारीं विष्णुप्रिया विराजमान होंगी। शाम छह बजे से भागवत महात्मय मंगलाचरण होगा। 24 अगस्त को फूलों की होली के साथ कथा का विश्राम हो जाएगा। साथ ही भागवत महात्मय मंगलाचरण होगा। श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालु नटवरनागर की भक्ति में झूमेंगे, साथ ही भगवान की बाल लीलाओं से लेकर असुरों के वध और यमुना में कलिंगा मर्दन के प्रसंग का रसपान करेंगे। प्रत्येक दिवस झांकी के माध्यम से भगवान के विभिन्न स्वरुपों एवं लीलाओं का दर्शन होगा। वहीं अंतिम दिन भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

अन्य समाचार