खुला नाला बना खतरनाक, बाइक सवार कभी जानवर गिर कर हो रहे घायल

खुला नाला बना खतरनाक, बाइक सवार कभी जानवर गिर कर हो रहे घायल

संस,बरबीघा: खचीयागली के पीछे से गुजरने वाले तेउसाइन पईन नाला इन दिनों काफी चर्चा में है। हर दूसरे तीसरे दिन यहां स्थानीय लोगों की भीड़ नाले में गिरे बाइक सवार व्यक्ति, बच्चे या फिर जानवर को निकालने के लिए जमा होती है। गुरुवार को भी यहां स्थानीय लोगों की भीड़ इसमें गिरे जानवर को निकालने के लिए जमा हुई। कचरा और पानी से भरे इस पईन से घंटों मशक्कत के बाद जानवर को निकाला गया। एक माह पूर्व इस नाले में दो बाइक सवार एक साथ गिर गए थे। वहीं दर्जनभर बच्चे इसमे गिरकर घायल हो चुके हैं। इस पईन के बगल से गुजरने वाला रास्ता काफी व्यस्त है। यहां पर विद्यालय होने के कारण काफी संख्या में बच्चे यहां से गुजरते हैं। साथ ही गोलापर किराना मंडी जाने के लिए काफी संख्या में लोग इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। पईन नाला खुले होने की स्थिति में यह पईन कचरा डंपिंग का स्थान भी बन चुका है। लोग कचरे के साथ मरे जानवर भी इसमें आ कर फेंक जाते हैं। इसके कारण यहां पर रहने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी ज्योत प्रकाश ने बताया कि पईन पर ढक्कन लगाने का प्रस्ताव हो चुका है शीघ्र ही इसमें काम लगाया जाएगा।
बोकारो के चार शराब तस्करों को पांच साल की सजा यह भी पढ़ें

अन्य समाचार