आरसीपी सिंह के बयान के खिलाफ जदयू का निदा प्रस्ताव

संवाद सहयोगी, लखीसराय : जनता दल यूनाइटेड से निष्कासित होने के बाद के बाद पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जदयू पार्टी पर लगातार दिए जा रहे बयान को लेकर जदयू एक्शन में है। प्रदेश नेतृत्व ने अपनी जिला इकाई को भी अलर्ट कर दिया है। शुक्रवार को शहर के वार्ड नंबर 19 हनुमान नगर मोहल्ला स्थित जदयू के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल की अध्यक्षता में पार्टी नेताओं की बैठक हुई। बैठक में जिला कमेटी, विभिन्न प्रकोष्ठ एवं प्रखंड के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी ने भाग लिया। सभी ने आरसीपी सिंह के बयान की घोर निदा करते हुए पार्टी की ओर से सर्वसम्मति से निदा प्रस्ताव पारित किया। सबों ने महागठबंधन सरकार को मजबूत सरकार बताया। जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू पार्टी को उस समय खड़ा किया जिस समय आरसीपी सिंह का कोई राजनीतिक वजूद नहीं था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी ने वर्ष 2005 से 2015 तक बेहतर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आरसीपी सिंह की पहचान मात्र कुछ क्षेत्र तक ही सीमित थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी राजनीतिक पहचान बनाई। उन्हें दो बार राज्यसभा सदस्य, राष्ट्रीय महासचिव एवं बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को धोखे में रखकर पार्टी के साथ विश्वासघात किया। पार्टी के राज्य सचिव कन्हैया कुमार ने कहा कि राज्य की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ईमानदार व्यक्ति, कुशल प्रशासक और नेतृत्वकर्ता के रूप में स्वीकार किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राज्य में मजबूत सरकार बनी है। जदयू का अस्तित्व समाप्त हो जाने का बयान देने वाले नेता आरसीपी सिंह का खुद राजनीतिक अस्तित्व समाप्त हो चुका है। बैठक में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मदन मोहन चंद्रवंशी, सुरेंद्र महतो, बमबम सिंह, अशोक सिंह, रामदेव मंडल, नंद कुमार प्रसाद, प्रशांत कौशल, नागमणि सिंह, सत्यनारायण महतो, धनंजय पटेल, कृष्णनंदन सिंह, राकेश कुमार गुड्डू, संजय प्रसाद सिंह, नंद कुमार प्रसाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य समाचार