राज्य स्तरीय टीम ने सदर अस्पताल का जायजा लिया

राज्य स्तरीय टीम ने सदर अस्पताल का जायजा लिया

जागरण संवाददाता, शेखपुरा : सदर अस्पताल को तीन वर्ष पहले लक्ष्य प्रमाणपत्र को दोबारे परखने के लिए पटना से राज्य स्तरीय टीम ने गुरुवार को सदर अस्पताल शेखपुरा का जायजा लिया। टीम में डा. संजीव दौलत राव,डॉ विकास कुमार,डॉ अनुपम सिंह शामिल थे। यह टीम अपना अपना आकलन रिपोर्ट देगी, जिसके बाद केंद्रीय टीम आकर सदर अस्पताल का जायजा लेगी। केंद्रीय टीम की अंतिम रिपोर्ट के आधार पर अस्पतालों का चयन लक्ष्य प्रमाणीकरण के लिए होगा। तीन वर्ष पूर्व सदर अस्पताल शेखपुरा की लक्ष्य प्रमाणपत्र प्रदान किया गया था। सिविल सर्जन डॉ पृथ्वीराज ने बताया पटना से आई टीम ने सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष और इससे जुड़े वार्डों का निरीक्षण करके यहां मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। टीम ने मातृ-शिशु वार्ड में कई प्रसूति महिलाओं से बातचीत की तथा प्रसव कक्ष में तैनात नर्सों से भी जानकारी ली। टीम ने सदर अस्पताल की ओपीडी में भी जाकर इलाज के तरीकों को स्वयं परखा। बाद में सिविल सर्जन के साथ औपचारिक बैठक भी की। बैठक में सदर अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। बैठक में टीम के सदस्यों और सिविल सर्जन के साथ डीपीएम,अस्पताल उपाधीक्षक,अस्पताल प्रबंधक केयर इंडिया के टीम लीडर भी शामिल हुए। टीम ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त किया कि शेखपुरा सदर अस्पताल में सिजेरियन (आपरेशन से प्रसव) की सुविधा भी मिल रही है। जानकारी के अनुसार, अगर राज्यस्तरीय टीम ने अपनी आकलन रिपोर्ट में सदर सदर अस्पताल को 70 या इससे ऊपर अंक दिया तभी आगे की कार्रवाई के लिए केंद्रीय टीम आएगी। राज्य टीम ने अस्पताल की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया है। 95 हजार से अधिक लोग कोविड टीका से दूर शेखपुरा : कोरोना से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान से अभी भी 95 हजार लक्षित लोग टीका के पहले डोज से वंचित हैं। जनवरी 2021 से चल रहे टीकाकरण अभियान में जिला के 12 वर्ष से ऊपर के 527071 लोगों को टीका लगाया जाना है। इसमें से अभी तक 431591 को टीका लगाया गया है। 95480 लोग अभी तक टीका का पहला डोज भी नहीं लिया है। इन छूटे लोगों को टीका लगाने के लिए महाअभियान तक चलाया गया। जिले में तीन से 13 अगस्त तक चले महाअभियान में एक सौ से अधिक साइटो पर 46302 लोगों को टीका लगाया गया है। डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने बताया समय पूरा होने के बाद जिले में अभी 18907 लोगों ने टीका का दूसरा डोज नहीं लिया है। गुरुवार तक 422445 लोगों को दूसरा डोज लगाया जाना था, जिसमें से 403538 लोगों ने दूसरा डोज का टीका लिया है। अरियरी में 14499, बरबीघा में 15227, चेवाड़ा में 15243, घाटकुसुंभा में 12519, शेखोपुरसाय में 15531 तथा शेखपुरा में 22461 लोग टीका का पहला डोज लेने से बचे हुए हैं।

अन्य समाचार