बीहट में छह दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला का शुरू

बीहट में छह दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला का शुरू

संवाद सूत्र बीहट ( बेगूसराय) : श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर गांव व इलाके में सबका कल्याण हो, सुख दुख में साथ रहकर गांव और इलाके को आगे बढाए। यही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का सही मतलब होगा। उक्त बातें शनिवार को मां विषहरी स्थान पूजा समिति बीहट में आयोजित छह दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला का उदघाटन करते हुए तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने कही।
नगर निगम के निवर्तमान महापौर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कर्म के अनुसार फल मिलता है। भगवान श्री कृष्ण की असीम अनुकंपा हम सबों पर बनी रहे। छह दिवसीय मेला का फीता काट कर व दीप प्रज्वलित तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह, निवर्तमान महापौर उपेंद्र प्रसाद सिंह, नप बीहट के पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, नारायण सिंह, संयोजक मनोज कुमार सिंह, सिंटू सिंह सहित अन्य ने किया। संचालन डा. कुंदन कुमार ने किया। आगत अतिथियों का स्वागत भाषण वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण सिंह ने किया। पूजा समिति के संयोजक मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, अध्यक्ष नारायण सिंह सहित अन्य के द्वारा चादर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 21 अगस्त की रात्रि आठ बजे से भोजपुरी सिंगर धीरज सिंह संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 22 अगस्त की शाम बिहार सुपर स्टार निशा उपाध्याय द्वारा संस्कृति कार्यक्रम व जागरण, 23 को बिहार दिग्गज सुपर स्टार सिंगर इंदु सोनाली, 24 को बेगुसराय मिट्टी के लाल सिंगर शिवेश मिश्रा सैमी देवी जागरण में शामिल होंगे।

अन्य समाचार