जांच में परिवहन विभाग ने वाहनों से वसूला 51 हजार जुर्माना

जांच में परिवहन विभाग ने वाहनों से वसूला 51 हजार जुर्माना

संवाद सूत्र, कुचायकोट (गोपालगंज) : शनिवार को कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर परिवहन विभाग की टीम ने वाहनों का सघन जांच सह जागरूकता अभियान चलाया। परिवहन पदाधिकारी सरोज कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस जांच अभियान में कुल 51 हजार रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। इस दौरान सात बाइक और छह कार चालकों से मोटर अधिनियम एक्ट के उल्लंघन के आरोप में जुर्माने की राशि वसूल की गई। परिवहन पदाधिकारी सरोज कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में शनिवार को बलथरी चेकपोस्ट के पास वाहनों की सघन जांच अभियान सह जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लोगों को हेलमेट व सीट बेल्ट आदि का उपयोग करने और मोटर यान अधिनियम का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। जांच अभियान के दौरान जिन वाहनों में कमियां पाई गई उनसे 51 हजार रुपए की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई।

अन्य समाचार