जमीं पर सुखाड़ देख सीएम ने कहा हवाई सर्वेक्षण और वास्तविक निरीक्षण में जमीन-आसमान का अंतर

जमीं पर सुखाड़ देख सीएम ने कहा हवाई सर्वेक्षण और वास्तविक निरीक्षण में जमीन-आसमान का अंतर

कार से उतरकर सर्वा में मुख्यमंत्री ने देखी सुखाड़ की स्थिति जागरण संवाददाता, शेखपुरा : अल्पवृष्टि से उत्पन्न जिले में सुखाड़ की स्थिति को लेकर शनिवार को स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जायजा लिया। पटना से जमुई, लखीसराय व मुंगेर का निरीक्षण करने के क्रम में मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से दोपहर लगभग डेढ़ बजे शेखपुरा जिले की सीमा में प्रवेश किए। इस क्रम में सड़क मार्ग से आगे बढ़ने के दौरान दोपहर लगभग 1.40 बजे अचानक उनकी कार शेखपुरा-बरबीघा एनएच लालू नगर के पास रुकती है। कार रुकते ही मुख्यमंत्री स्वयं कार से बाहर आ जाते हैं और सड़क पर टहलते हुए सड़क के दोनों तरफ खेतों की स्थिति को देखते ही उनके चेहरे पर चिंता की लकीरें उभर आई। खेतों की स्थिति देखकर मुख्यमंत्री ने कहा सड़क मार्ग से निरीक्षण करने पर वास्तविक स्थिति का पता चलता है। हवाई सर्वेक्षण में सही स्थित का आकलन नहीं हो पता है। हवाई सर्वेक्षण और सड़क मार्ग से सर्वेक्षण में जमीन-आसमान का अंतर पता चलता है। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के कृषि सचिव एन श्रवण कुमार भी थे। एन श्रवण कुमार शेखपुरा के जिला पदाधिकारी भी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री के काफिले में स्थानीय स्तर पर जिला कृषि पदाधिकारी शिवदत्त सिन्हा तथा दूसरे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी साथ में थे। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले से मुख्यमंत्री को सर्वा पांचायत के लालूनगर के साथ बसंत और चेवाड़ा में रोककर खेतों को दिखाने की तैयारी की गई थी, मगर मुख्यमंत्री सिर्फ लालू नगर में रुककर सुखाड़ का आकलन किया। हालांकि समूचे रास्ते में वे सड़क किनारे खेतों को देखते गए। बारिश से रोपनी का रकवा बढ़ा दो दिनों से हो रही छिटपुट बारिश ने किसानों की उम्मीदें बढ़ाई है। इस बारिश की वजह से जिले में धान की रोपनी का रकवा भी बढ़ा है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले में अब 57 प्रतिशत रोपनी हो चुकी है। चालू सीजन में 23 हजार हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य रखा गया है। दो दिनों से हो रही छिटपुट बारिश से बारिश का आंकड़ा भी बढ़ा है। अगस्त महीने में जिले में औसत बारिश 299 मिमी होनी चाहिए। इसकी तुलना में शनिवार तक 83.6 मिमी बारिश हुई है। सीएम ने लोगों का स्वीकार्य किया अभिवादन सुखाड़ का आकलन करने सड़क मार्ग से पहुंचे मुख्यमंत्री ने सड़क किनारे खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार्य किया। मुख्यमंत्री के आने की अल्प सूचना पर बड़ी संख्या में लोग शेखपुरा सर्किट हाउस के पास पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने स्वयं हाथ जोड़कर इन लोगों का अभिवादन स्वीकार्य किया। इसमें जदयू नेता भगवान कुशवाहा, कौशलेंद्र कुमार, प्रेम गुप्ता, अनील साव, राजद नेता शंभू यादव, डब्लू यादव, मुरारी प्रसाद सहित कई लोग मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। 11.40 में सूचना, डेढ़ बजे पहुंचे शुक्रवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अचानक तय हुआ। ठीक 11.40 में जिला प्रशासन को फोन से सूचना मिली कि सुखाड़ क्षेत्र का जायजा लेने शेखपुरा होते हुए जमुई जाएंगे सीएम। फोन आते ही जिला प्रशासन अपनी तैयारी में जुट गई और ठीक 01.30 बजे मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से शेखपुरा जिले की सीमा में प्रवेश किए और बरबीघा, शेखपुरा होकर जमुई गए। वहीं इसी मार्ग से वे लौट कर पटना भी चले गए।
मनरेगा में लुढ़क कर 12 वें पायदान पर पहुंचा जिला यह भी पढ़ें

अन्य समाचार