बड़हिया एवं सूर्यगढ़ा में नप चेयरमेन की कमान महिलाओं के हाथ

संवाद सहयोगी, लखीसराय। नग निकाय की राजनीति करने वालों के इंतजार की घडी अब खत्म हो गई है। खासकर चेयरमेन और डिप्टी चेयरमेन के पद के लिए चुनाव लड़ने वाले इच्छुक लोगों के सामने की तस्वीरें साफ हो गई है। जिले के नवगठित बड़हिया एवं सूर्यगढ़ा नगर परिषद चेयरमेन की कुर्सी सामान्य कोटि की महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। शनिवार को राज्य सरकार के नगर विकास विभाग ने आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। इसके साथ ही शहरी निकाय चुनाव की सरगर्मी भी तेज हो गई है। लखीसराय नगर परिषद पहले की तरह अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित रह गया है। इसके रोस्टर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सूर्यगढ़ा नव गठित नगर परिषद है जहां पहली बार चुनाव होने जा रहा है। बड़हिया नगर पंचायत को नगर परिषद में उत्क्रमित किया गया है। नगर परिषद के रूप में वहां भी पहली बार चुनाव होगा। दोनों जगहों पर सामान्य महिलाएं ही इस पद के लिए चुनाव लड़ सकेंगी। नगर विकास विभाग द्वारा आरक्षण रोस्टर जारी किए जाने के बाद सूर्यगढ़ा एवं बड़हिया में चेयरमेन पद के लिए दावेदारी तेज हो गई है। वहां के लोग अब तक रोस्टर जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। राज्य सरकार ने 28 पंचायत वाले सूर्यगढ़ा प्रखंड में कटौती कर चार पंचायतों को नगर परिषद सूर्यगढ़ा में वर्ष 2021 में शामिल था। सूर्यगढ़ा नगर परिषद की चार पंचायतों की कुल 43 हजार 108 आबादी को शामिल किया गया है। सूर्यगढ़ा नगर परिषद में एससी 4,910, एसटी 69, अन्य 38 हजार 129 सहित कुल आबादी 43 हजार 108 है। जबकि नव गठित बड़हिया नगर परिषद में 43 हजार 32 आबादी है। यहां


चार हजार 125, एसटी 28, अन्य 38 हजार 819 सहित कुल 43,032 आबादी शामिल है।

अन्य समाचार