जय कन्हैया लाल के जयकारे पर झूमे श्रद्धालु



संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया): जन्माष्टमी पर्व को लेकर शुक्रवार की मध्य रात्रि जैसे ही भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव हुआ श्रद्धालुगण जय कन्हैया लाल की जयकारे पर झूमने लगे। नरपतगंज के सागर चौक समेत मंदिरों एवं प्रखंड क्षेत्र के जन्माष्टमी स्थलो पर बड़ी संख्या में महिलाएं समेत भक्तगण दस बजे से ही भजन कीर्तन के साथ पूजा पाठ में जुट गए। महिलाओं ने अपने नन्हे लाडलो को कान्हा के रूप में सजाया। जन्माष्टमी को लेकर पूजा स्थलों पर भक्तों कासैलाब उमड़ पड़ा। पूजा स्थलों पर जय कृष्ण के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मध्य रात्रि में कृष्ण जन्मोत्सव होते ही महाआरती का आयोजन किया गया। प्रसाद वितरण के साथ ही महिलाओं ने अपने उपवास को खोला। दूसरे दिन शनिवार की सुबह से ही पूजा स्थलों पर बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। नरपतगंज के सागर चौक समेत नाथपुर 21 आरडी जेबीसी नहर, दाढ़ीखाप, फोरलेन बढ़ेपारा, रामघाट, फरही, पलासी आदि पूजा स्थलों पर मेला का भी आयोजन किया गया। कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमयसभी पूजा स्थल को भव्य तरीके से साज सज्जा की गई थी। कोरोना को लेकर प्रशासन भी काफी मुस्तैद दिखी। भीड़ भाड़ नहीं लगे इसके लिए प्रशासन सभी पूजा स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती दिखी।
एटीएम बदलकर भाग रहे बाइक सवार युवक को लोगों ने पकड़ा यह भी पढ़ें
इनसेट
धूमधाम से हुआ प्रतिमा का विसर्जन
संसू, रेणुग्राम (अररिया): फारबिसगंज प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाई गई। दो दिन से चले उत्सव के बाद शनिवार को पूजा का विसर्जन हुआ। इससे पूर्व दर्जनों गांवों में प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान पूर्वक भगवान की पूजा अर्चना हुई। क्षेत्र के सिमराहा, खवासपुर, तिरसकुंड, खैरखां, घोड़ाघाट, रमई, देपुरा, समौल, आरटीमोहन,हलहलिया, पोठिया, बेलई आदि गावों में जगह जगह भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना हुई। इस मौके पर सार्वजनिक पूजा स्थल सिमराहा, खैरखां में पूजा स्थल पर मेला का आयोजन हुआ।शनिवार को आधिकांश स्थानों पर पूजा विसर्जन के बाद धूमधाम के साथ प्रतिमा को विभिन्न जल स्त्रोतों में विसर्जित किया गया। इस दौरान वाहनों पर भगवान की प्रतिमा के साथ गाजे बाजे के साथ नाचते गाते युवाओं की टोली में एक अलग उमंग उत्साह दिखा।
संसू सिकटी,(अररिया):- सीमावर्ती प्रखंड क्षेत्र क़े कुर्साकांटा व सिकटी में में मनाए गए श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का समापन विधिवत पूजा अर्चना के बाद हवन एवं विशाल भंडारे के साथ किया गया। इस दौरान कई मंदिरों में हवन व सुंदरकांड पाठ क़े बाद मूर्ति का विसर्जन किया गया। बटराहा में विधायक विजय कुमार मंडल क़े आवास पर जन्माष्टमी पर्व को लेकर विशाल भंडारे में करीब तीन हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद रूपी भोज ग्रहण किया। भंडारे के बाद गाजे बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ श्री कृष्ण प्रतिमा का विसर्जन किया गया। प्रखंड क्षेत्र क़े मजरख,
कुआड़ी न हाट बाजार में हिदू व मुस्लिम समुदाय के लोग सब्जी एवं फल का व्यवसाय एक साथ करते हैं। यहां प्रतिवर्ष धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है।
--गाजे बाजे के साथ किया विसर्जन-कुआड़ी, बटराहा, दहीपौरा, उफ़रैल, कासत, सिकटी, बरदाहा आदि जगहों पर संघ के सदस्यों ने भंडारा आयोजन के पश्चात गाजे-बाजे के साथ नदी में कृष्ण प्रतिमा का विसर्जन किया। आयोजन को सफल बनाने में नितेश प्रभाकर , पंकज कुमार मुंशी, सुशील साह, मोहन मंडल, मो शाहजहां, अमित साह, सुशील साह, रोहित पासवान, मो कुद्दुस, दीपक सोनी आदि सक्रिय देखें गए।

अन्य समाचार