एक नजर की तीसरी फाइल

विभिन्न कांडों के चार आरोपी गिरफ्तार

संस, वीरपुर: जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष दीना नाथ मंडल ने बताया कि थाना कांड संख्या 272 /22 के नामजद आरोपित बलभद्रपुर वार्ड 01 निवासी रूबिया देवी, कांड संख्या 72/22 के नामजद आरोपित रीना देवी, कांड संख्या 246/22 के नामजद आरोपित वीरपुर वार्ड 13 निवासी राम प्रसाद यादव, थाना कांड संख्या 250/22 के नामजद आरोपित जागीर एराजी कोशिकापुर वार्ड 13 निवासी अशोक मेहता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।--------------------------------------
खेत में मिला किसान का शव

संवाद सूत्र, किशनपुर (सुपौल):थाना क्षेत्र के शिवपुरी पंचायत के वार्ड 10 निवासी एक किसान अपने खेत की खरपतवार निकालने गया था इसी दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार वार्ड 10 निवासी लक्ष्मण यादव 60 वर्ष शुक्रवार को धान खेत में खरपतवार निकालने के लिए गया हुआ था, उसकी मौत हो गई। लेकिन स्वजनों को इसका कोई पता नहीं था रविवार को गांव के पड़ोसी जब अपना खेत देखने के लिए गए तो धान खेत से बदबू आ रही थी। गांव में उसने जानकारी दी तो पता चला कि लक्ष्मण यादव 3 दिन से घर से गायब है। उसके पुत्र संजीत यादव ने बताया कि हम लोगों को लगा कि पिता जी अपने रिश्तेदारी में कहीं गए हैं। लेकिन हर जगह खोजबीन करने के बाद कोई सुराग नहीं मिला था। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है। मृतक के स्वजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया गया है।

अन्य समाचार