भाजपा कार्यकर्ता हैं पार्टी की रीढ़ की हड्डी : मंत्री

संसू, ठाकुरगंज (किशनगंज) : केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति रविवार को तीन दिवसीय किशनगंज प्रवास के दौरान पहले दिन ठाकुरगंज पहुंचीं। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलीं और उन्हें देवतुल्य की संज्ञा कहते हुए कार्यक्रम में उनका जोश भर दिया। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को पार्टी की पूंजी और पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताया। ठाकुरगंज नगर व प्रखंड क्षेत्र के कई स्थानों का दौरा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से मिल उनकी समस्याओं को सुना। इस क्रम में प्रेस से मुखातिब होते हुए अपने संबोधन में साध्वी निरंजन ज्योति ने मोदी सरकार के आठ साल में किए गए कामों की सराहना की।


उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने आठ साल के कार्यकाल में सभी बीपीएल परिवारों को आवास योजना से लाभान्वित कर सभी भारतवासियों को छत देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जात-पात की राजनीति नहीं करती है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने सर्वप्रथम अटल जी के सरकार में देश के सर्वोच्च पद पर अल्पसंख्यक समुदाय के महान वैज्ञानिक डा. एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति पद पर बैठाया। उसके पीएम नरेंद्र मोदी ने इस सिलसिले को और आगे बढ़ाते हुए दलित समाज से संबंधित रामनाथ कोविद को और उसके बाद समाज के अन्त्योदय स्तर की आदिवासी समुदाय की द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद पर देश के राष्ट्रपति पद पर सुशोभित किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में 370 हटाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के बल पर अपना परचम लहराया है। कोरोना महामारी में मोदी सरकार ने धैर्यता पूर्वक देश की 130 करोड़ जनता को संभाला। सभी देशवासियों को एक समान एक साथ देश में ही वैक्सीन तैयार कर सबों को मुफ्त में वैक्सीनेसन करवाया। उन्होंने किसी से भी कोई भेदभाव नहीं किया। इसके अलावा कोरोना महामारी में 80 करोड़ बेरोजगार व जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में राशन उपलब्ध करवा रही है। करोड़ों किसानों के खाते में किसान प्रोत्साहन राशि समय पर पहुंचाया। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र से पशु तस्करी वृहत पैमाने पर हो रही है। जब इसका विरोध हमारे कार्यकर्ता करते हैं तो उसे ही षडयंत्र रच फंसा दिया जाता है। इस बात की जानकारी उन्हें कार्यकर्ताओं से प्राप्त हुई है। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है और इस बात को वे गृह मंत्रालय को लिखित रूप से अवगत कराएगी और केंद्र स्तरीय बैठक में इस बात को रखी जाएगी।

जंगलराज को प्रश्रय देने वाले के गोद में बैठे नीतीश::

बिहार की राजनीति पर चर्चा करते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार जंगलराज का विरोध कर रहे थे और जंगलराज की बात पर भाजपा के साथ गठबंधन कर राज्य में सत्ता में आ गए। भाजपा बड़ी पार्टी होने के बाद भी उन्हें राज्य की बागडोर संभालने दिया, पर आज वह उसी जंगलराज को प्रश्रय देने वाले के गोद में जा बैठे हैं। जबकि भाजपा नेतृत्व ने हर घड़ी गठबंधन धर्म का पालन किया है। बिहार की जनता ने एनडीए को जनादेश दिया था। पर नीतीश कुमार ने जनादेश की अवहेलना कर जिस तरह से गठबंधन को तोड़ा है और प्रधानमंत्री का सपना देख रहे हैं, वह अगली बार अपनी सीएम की कुर्सी भी नहीं बचा पाएंगे। बिहार की जनता समय पर जवाब देना जानती है।

अन्य समाचार