दो दिवसीय दौरे पर आज सिवान आएंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

दो दिवसीय दौरे पर आज सिवान आएंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

जासं,सिवान: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वे प्रेस वार्ता करेंगे और भाजपा की जिला टीम संग बैठक करेंगे। उनके कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने बताया कि 22 एवं 23 अगस्त को केंद्रीय मंत्री एवं बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह सिवान आएंगे। 22 को दोपहर तीन बजे भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत जिला भाजपा कोर टीम की बैठक में भाग लेंगे। 23 की सुबह दस बजे भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं मंडल प्रभारी की बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में भारतीय जनता पार्टी जिला के पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, एवं महामंत्री, प्रदेश एवं राष्ट्रीय मोर्चा के पदाधिकारी, एवं मंडल प्रभारी शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पहुंच विचार परिवार के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ शिष्टाचार मुलाकात करेंगे एवं सामाजिक नेतृत्व के साथ बैठक भी करेंगे।

अन्य समाचार