18 अमृत सरोवरों का निर्माण पूरा

18 अमृत सरोवरों का निर्माण पूरा

जागरण संवाददाता शेखपुरा जिले में 18 अमृत सरोवरों का काम पूरा हो गया है। जिला प्रशासन ने 15 अगस्त तक 15 अमृत सरोवर का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा था, मगर काम तेज होने से 18 का काम पूरा किया गया है। इसमें सबसे अधिक शेखपुरा में सात सरोवर का काम पूरा किया गया है। इसके अलावे अरियरी में सात ,बरबीघा में दो ,घाटकुसुंभा में दो तथा चेवाड़ा और शेखोपुरसाय में एक-एक सरोवर शामिल हैं। जानकारी में बताया गया देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश भर में आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जल संचय के लिए 75 सरोवरों का निर्माण किया जाना है। यह काम मार्च 2023 तक पूरा होना है। 15 अगस्त तक 15 सरोवर को पूरा करना था। बताया गया योजना के तहत जिले में कोई नया सरोवर निर्माण करने के बजाय पुराने सरोवरों का ही नवीकरण करके उसे बेहतर स्वरूप प्रदान करना है। सरोवरों का चयन ग्राम सभा करके किया गया है। नवनियुक्त शारीरिक शिक्षकों व अनुदेशकों ने किया संघ का गठन जागरण संवाददाता शेखपुरा जिले के सरकारी मध्य विद्यालयों में नवनियुक्त शारीरिक शिक्षकों तथा स्वास्थ्य अनुदेशकों ने बैठक करके संघ का गठन किया है। इन अनुदेशकों की नियुक्ति दो महीने पहले हुई है। रविवार को शेखपुरा के श्यामा सरोवर पार्क में बैठक करके इन कर्मियों ने अपने संगठन का निर्माण किया। करुणाकर पटेल को सर्वसम्मति से संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया है। बैठक में अनुदेशकों ने अपनी समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया। इसमें सेवा पुस्तिका खोलने और वेतन भुगतान पर लोगों ने विचार-विमर्श किया। इस मौके पर रोशन कुमार और चंद्रशेखर कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नीतीश कुमार को सचिव, सुरेश कुमार को महामंत्री और काजल कुमार, रवि सागर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। शशिकला कुमारी को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। अमर कुमार और कुंदन कुमार को मीडिया प्रभारी का जिम्मा दिया गया है। बैठक में लोगों ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ स्कूलों में अपनी जिम्मेवारी के निर्वहन का भी संकल्प लिया।
यूरिया की कालाबाजारी से किसान परेशान यह भी पढ़ें

अन्य समाचार