पश्चिम चंपारण में ढाई लाख की डकैती

पश्चिम चंपारण में ढाई लाख की डकैती

बगहा। गोबर्धना थाना क्षेत्र के बलुअहवा गांव में शनिवार की रात करीब 20 की संख्या में पहुंचे डकैतों ने एक स्वर्ण व्यवसायी के घर में जमकर लूटपाट की। करीब ढाई लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गृहस्वामी सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की।
बलुअहवा निवासी अजय सोनी की चमरडीहा बड़गांव में सोना-चांदी की दुकान है। चार दिन पहले कुछ संदिग्ध लोगों को दुकान के आसपास देख उन्हें किसी बुरी घटना को लेकर शक हुआ था। इसकी सूचना उन्होंने स्थानीय थाने में दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की थी। शनिवार की रात घर में थे। रात करीब 12 बजे करीब 20 की संख्या में हथियार के साथ पहुंचे डकैतों ने घर का दरवाजा खुलवाया। गृहस्वामी के बारे में पूछताछ करने के बाद घर में घुस गए। बंदूक दिखाकर उनकी पत्नी आरती के गहने लूटने लगे। इस बीच गृहस्वामी घर के पीछे दरवाजे से अपने पिता के साथ निकल गए। अपराधियों ने करीब डेढ़ किलो चांदी, 15 ग्राम सोना व 12 हजार नकदी सहित अन्य आभूषण ले गए। एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

बदमाशों की तलाश में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
पिपरासी। थाना क्षेत्र के मंझरिया दियारे में नक्सली और बदमाशों के आने की सूचना पर रविवार को कतकी चेक पोस्ट पर तैनात जवानों व ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान अभियान चलाया। पुलिस बल के साथ पूर्व प्रमुख मुकेश लाल श्रीवास्तव ,दिनेश गुप्ता ,केदार प्रसाद समेत दर्जनों ग्रामीण नैनहा दियारे और इसके आसपास के इलाकों में नाव से गंडक नदी पार कर अपराधियों एवं नक्सली की खोजबीन की गई,लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं मिला। गत दिनों पिपरासी पुलिस के साथ धनहा,भितहा थाने के पुलिस दियारे में छापेमारी की थी।

अन्य समाचार