एसपी ने किया बरदाहा थाना का निरिक्षण, कांडो के निष्पादन का दिया निर्देश



संसू,सिकटी(अररिया): पुलिस अधीक्षक अररिया अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को बरदाहा थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक थानाध्यक्ष एवं पुलिस अधिकारियों को कांडो के निष्पादन के निर्देश दिये। एसपी के थाना आगमन पर पुलिस बल के द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों का निरीक्षण करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। एसपी ने थाने के कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात व थाना परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन से विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। एसपी ने विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की समीक्षा समय पर करते हुए निष्पादन का निर्देश दिया। एसपी ने थाना दैनिकी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने, हत्या और अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। एसपी ने बताया कि छह करोड़ की लागत से बरदाहा थाना का भवन बनने की कागजी प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द इसका निर्माण शुरु हो जाएगा। जिससे थानाध्यक्ष एवं पुलिस अधिकारियों के आवाशन सहित अन्य समस्या से निजात मिल जाएगा। एसपी ने बरदाहा थाना में कार्यरत चौकीदारों का हाल चाल भी जाना और उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। उसने चौकीदारों से वर्दी का पैसा मिलने की जानकारी ली। मौके पर मौजूद सिकटी थानाध्यक्ष हरेश तिवारी को निर्देश कि तीन चार दिन पूर्व सिकटी थानाक्षेत्र के एसबीआई के उफरेल चौक शाखा में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया था जिसे वहां पर तैनात तीन चौकीदार ने उक्त चोरी की घटना को असफल कर दिया वैसे चौकीदार का नाम पुरस्कृत करने के लिए भेंजे। एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बरदाहा थाना का निरीक्षण पहली बार किया गया है।थाना की पंजी संधारण व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था संतोषप्रद है। मौके पर बरदाहा थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन,सिकटी थानाध्यक्ष हरेश तिवारी बरदाहा थाना के सअनि राम प्रयाग महतो, हीरालाल मंडल, अली रजा एवं पुलिस जवान सहित ग्रामीण पुलिस उपस्थित रहे।

अन्य समाचार