बागमती समेत बूढ़ी गंडक और गंगा बढ़ रही है



जासं, खगड़िया: अगस्त में भी औसत वर्षा की रिकार्ड दयनीय है। अब तक जिले में 257 मिलीमीटर औसत वर्षा के विरुद्ध मात्र 76.06 मिलीमीटर वर्षा हुई है। 22 अगस्त बीत चुका है। 24 घंटे रविवार की सुबह आठ बजे से सोमवार की सुबह आठ बजे तक जिले में मात्र 0.60 मिलीमीटर वर्षा हुई है।
इधर एक बार फिर नदियां उफान पर है। कोसी ही सिर्फ सोमवार को स्थिर बताई गई है। जबकि बागमती, बूढ़ी गंडक और गंगा बढ़ रही है। जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को बागमती खगड़िया के संतोष स्लूस गेट के पास खतरे के निशान से मात्र 19 सेंटीमीटर नीचे थी। टेंडेंसी राइजिग बताई गई है। सोमवार को यहां जलस्तर 35.44 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 35.63 मीटर है।

जबकि कोसी नदी स्थिर है। खगड़िया के बलतारा में कोसी खतरे के निशान से 27 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। यहां खतरे का निशान 35.85 मीटर है। बूढ़ी गंडक खगड़िया में बढ़ने लगी है। यहां सोमवार को जलस्तर 35.80 मीटर दर्ज किया गया। जबकि खतरे का निशान 36.60 मीटर है। अभी नदी खतरे के निशान से 0.80 मीटर नीचे हैं। खगड़िया के खारा धार स्लूस गेट के पास गंगा भी बढ़ रही है। यहां जलस्तर 33.07 मीटर दर्ज किया गया है। जबकि खतरे का निशान 34.07 मीटर है। गंगा खतरे के निशान से एक मीटर नीचे है।
इधर जिला प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-एक और दो के अंतर्गत सभी बांध-तटबंधों को सुरक्षित बताया है।

अन्य समाचार