महागठबंधन सरकार में तरक्की के साथ आगे बढ़ेगा बिहार

महागठबंधन सरकार में तरक्की के साथ आगे बढ़ेगा बिहार

मधुबनी । बेलहा स्थित कर्पूरी सभागार में सोमवार को विधानसभा स्तरीय महागठबंधन कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार मंडल एवं संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष डा. धनवीर प्रसाद यादव ने की। बैठक में उपस्थित सूबे की परिवहन मंत्री शीला मंडल व जदयू नेता ई. शैलेन्द्र कुमार मंडल का महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। परिवहन मंत्री ने महागठबंधन नेताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री शीला मंडल ने कहा कि महागठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न्याय के साथ विकास करेंगे। मंत्री ने कहा कि भाजपा वाले हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धोखा देने का काम करते थे। अब महागठबंधन सरकार में बिहार तरक्की के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी वर्गों का विकास करते हैं। सभी जाति-धर्मों को साथ लेकर चलने का काम करते हैं। जिन्होंने पंचायती राज में महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया है। जदयू नेता ई. शैलेन्द्र कुमार मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा बिहार के विकास के लिए ही सोचते रहते हैं। बैठक में राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव, देवनारायण यादव, प्रखंड प्रमुख राम पुकार यादव, उमेश यादव, वीर बहादुर राय, यशोधर प्रसाद यादव, रामअशीष यादव, रामनारायण प्रसाद, जिप सदस्य योगेंद्र प्रसाद यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रणधीर सेन, बालाकांत यादव, प्रदीप नारायण भारती, मो. हासिम, अनिल कुमार पासवान, जयमाला पांडे, जदयू प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र नारायण कामत, रामनरेश कामत, मंग्नू सिंह, संजय कुमार मंडल, मधु देवी, अनिता देवी, विकास मिश्र, रघुनाथ झा राज सहित भारी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
शराब धंधेबाज गिरफ्तार यह भी पढ़ें
-------------------------

अन्य समाचार