निचले इलाकों में फैलने लगा गंगा का पानी, बढ़ी बाढ़ की आशंका

निचले इलाकों में फैलने लगा गंगा का पानी, बढ़ी बाढ़ की आशंका

संवाद सूत्र, शाम्हो (बेगूसराय) : गंगा नदी के जलस्तर में रविवार और सोमवार को तेज वृद्धि देखी गई। अब नदी के किनारे से पानी बाहर होकर सोतों के माध्यम से निचले इलाके में फैलने लगा है। गंगा पार का दियारा क्षेत्र डूब गया है। वहां रहने वाले पशुपालक अब अपने गांव में पशुओं को ऊंचाई वाले स्थानों की खोज कर वहां शरण ले रहे हैं। आधिकारिक तौर पर पानी बढ़ने की पुष्टि की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार राहत की बात यह है कि मंगलवार को पिछले दो दिनों की अपेक्षा पानी की रफ्तार में कम वृद्धि देखी गई।
केंद्र सरकार के झूठे वादों से तंग आ चुकी है देश की जनता : प्रह्लाद यह भी पढ़ें
खेतों में पानी आने से हरा चारा की हो सकती है किल्लत : स्थानीय किसान बताते हैं कि सोयाबीन एवं मक्का फसल की जड़ों में एक दो दिन पानी जमा रहा तो फसल सूखने लगेगी और हरा चारा की किल्लत होने लगेगी। इस संबंध में सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि बेगूसराय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से कोई जानकारी उन्हें उपलब्ध नहीं कराई जाती है। बताया कि हाथिदह में गंगा नदी का जलस्तर ख़तरे के निशान की बराबरी पर है। कहा कि इलाहाबाद में गंगा नदी का जलस्तर घटने लगा है। यहां भी पानी स्थिर हो गया है। एक दो दिन में पानी घटने लगेगा।

अन्य समाचार