नगर निकाय चुनाव के लिए कोषांगों का गठन

संवाद सहयोगी, लखीसराय : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार में निकाय चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। आयोग के निर्देशानुसार लखीसराय जिले में भी निकाय चुनाव की प्रशासनिक तैयारी जोर शोर से की जा रही है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने निकाय चुनाव को लेकर समय पर कार्यों का निबटारा के लिए अलग-अलग कोषांगों का गठन करते हुए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। डीएम ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने कोषांगों का कार्य आयोग के निर्देशानुसार करने का निर्देश दिया है। सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी के साथ-साथ नोडल पदाधिकारी एवं सहायक पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। एडीएम इबरार आलम और डीडीसी सुधीर कुमार को निकाय चुनाव के विभिन्न कोषांगों का वरीय प्रभारी बनाया गया है। उम्मीद की जा रही है कि सितंबर माह में आयोग द्वारा निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इसको लेकर प्रशासनिक महकमा चुनावी मोड में एक्टिव हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने नगर परिषद लखीसराय, नगर परिषद बड़हिया एवं नगर परिषद सूर्यगढ़ा के लिए अलग-अलग निर्वाची पदाधिकारियों को नामित कर राज्य निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है। निकाय चुनाव को लेकर गठित कोषांग


कार्मिक कोषांग - नोडल पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता प्रेमलता कुमारी
ईवीएम कोषांग - नोडल पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता राकेश रंजन
वाहन कोषांग - नोडल पदाधिकारी सह डीटीओ मु. जियउल्लाह
सामग्री कोषांग - नोडल पदाधिकारी सह जिला योजना पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह
आदर्श आचार संहिता कोषांग - नोडल पदाधिकारी सह सहायक आयुक्त सेल टैक्स शैलेंद्र कुमार पांडेय
प्रेक्षक कोषांग - नोडल पदाधिकारी सह भूमि उप समाहर्ता संजय कुमार
विधि व्यवस्था कोषांग - नोडल पदाधिकारी सह भूमि उप समाहर्ता संजय कुमार
मतपत्र कोषांग - नोडल पदाधिकारी सह वरीय कोषागार पदाधिकारी रमेश कुमार सुमन
मीडिया कम्युनिकेशन कोषांग - नोडल पदाधिकारी सह जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी
जन शिकायत कोषांग - नोडल पदाधिकारी सह डीपीओ आईसीडीएस रश्मि चौधरी

अन्य समाचार