शहर में दूसरे दिन भी अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

शहर में दूसरे दिन भी अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

महादेव नगर में कई पक्के निर्माण ढाहे गए जागरण संवाददाता शेखपुरा दंडाधिकारी और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शहर में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में मंगलवार को बुधौली मोड़ से महादेव नगर तक सड़क के दोनों किनारों से स्थाई और अस्थाई निर्माण को हटाया गया। इस अभियान में दो दर्जन से अधिक पक्का निर्माण भी ढाह दिया गया। इस पक्का निर्माण सड़क के दोनों किनारों पर बने नालों पर अवैध रूप से बनाया गया था। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत महादेव नगर के गोल्डेन चौक पर लगने वाली दुकानों और सड़क पर स्थापित अवैध तथा अस्थाई वाहन पड़ाव को हटा दिया गया। कई दुकानों और घरों के सड़क पर बनी सीढ़ियों को भी जेसीबी की मदद से हटा दिया गया। बता दें बुधौली चौक से गोल्डेन चौक और फिर महादेव नगर में सड़क पर जाम की समस्या आम हो गई है। नालों और सड़कों पर अतिक्रमण की वजह से सुबह नौ बजे से शाम के छह बजे तक इस क्षेत्र में वाहन चलाना दूर निर्बाध रूप से पैदल चलना भी मुश्किल होता है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डा़ जनार्दन वर्मा ने बताया इस तरह का अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर के दूसरे हिस्सों में भी चलाया जाएगा, ताकि सड़कों पर आवागमन बिना किसी रुकावट के हो सके। अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई नगर परिषद ने जिला पदाधिकारी के आदेश पर किया। अगले दिनों में इसी तरह की कार्रवाई दल्लू चौक से चांदनी चौक तक हो सकती है।
शेखपुरा में अलग-अलग मामलों में चार लोगों की गई जान यह भी पढ़ें

अन्य समाचार