एक दशक में नहीं बन सका परसबन्नी स्कूल का भवन

एक दशक में नहीं बन सका परसबन्नी स्कूल का भवन

संसू, बनमाईटहरी (सहरसा): प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय परसबन्नी का स्कूल भवन एक दशक बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण करा रहे प्रधानाध्यापक सेवानिवृत हो चुके हैं। भवन नहीं बनने से विद्यार्थियों व शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति को देखते हुए वर्ष 2008-09 में सर्वशिक्षा विभाग से दो भवन निर्माण के लिए 17-17 लाख की राशि स्वीकृत की गई। वर्ष 2009-2010 में एक भवन निर्माण करीब 13 लाख एवं 2010-11 में प्रधानाध्यापक कक्ष के लिए एक कमरे का निर्माण की स्वीकृति मिली थी। भवन निर्माण की राशि की निकासी सेवानिवृत प्रधानाध्यापक के द्वारा कर लिया गया। भवन का निर्माण कार्य शुरू भी किया गया। लेकिन अबतक भवन अधूरा है। विद्यालय में नामांकित विद्यार्थियों की संख्या करीब छह सौ है। 13 शिक्षक कार्यरत हैं। जिसमें दो शिक्षिका प्रतिनियोजन पर हैं। विद्यालय प्रधानाध्यापिका शोभा कुमारी ने बताया कि भवन निर्माण को लेकर पत्राचार किया गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद तिवारी ने बताया कि निर्माण पूरा नही करने पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

अन्य समाचार