पत्नी को रखने के लिए पति नहीं हुआ तैयार, बीच बचाव करने गए अगुवा को पीटकर किया लहूलुहान

पत्नी को रखने के लिए पति नहीं हुआ तैयार, बीच बचाव करने गए अगुवा को पीटकर किया लहूलुहान

संवाद सहयोगी, छौड़ाही (बेगूसराय) : पत्नी एवं बच्चों को अपने घर पति रखने को तैयार नहीं हुआ, तो बीच बचाव करने अगुआ पहुंच गए। अगुआ को देख ससुराल वाले इतने नाराज हुए कि उन्हें पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर स्थिति में अगुआ का इलाज बेगूसराय स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना छौड़ाही ओपी क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की है।
घटना के संबंध में इब्राहिमपुर गांव निवासी स्वतंत्र सिंह उर्फ खुरखुर, पिता स्व. राम अनुज सिंह ने छौड़ाही ओपी में मामला दर्ज कराया है।

घायल स्वतंत्र सिंह का कहना है कि उनकी ममेरी बहन लक्ष्मी देवी, पिता स्व. जय प्रकाश सिंह, ग्राम चेरिया बरियारपुर निवासी की शादी लगभग 15 साल पूर्व उनके गांव इब्राहिमपुर निवासी राम जीवन सिंह के साथ हुई थी। दो बच्चे भी हैं। छह साल से राम रतन सिंह बहू को अपने घर नहीं लाते हैं। बहु अगर अपने मन से आती है तो मारपीट गाली-गलौज कर भाग दिया जाता है। घायल स्वतंत्र सिंह का कहना है कि लक्ष्मी देवी उनकी ममेरी बहन भी है। सहमति के अनुसार ही अपने गांव के लड़के से विवाह कराए थे। बहू को घर लाने के लिए पंचायत स्तर पर समझौता करवाया गया, जिसका कोई असर नहीं हुआ।
गुरुवार को स्वतंत्र सिंह बिदागरी के लिए राम रतन सिंह से कहने गए तो कहा सुनी उपरांत मंटु सिह तलवार से सर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। पिस्तौल लेकर भी मारने का प्रयास कर रहा था। वहीं दिलीप सिंह उनके गले से सोने का हनुमानी छीन लिया।
इसके बाद बीच बचाव कर ग्रामीणों ने लहूलुहान होकर बेहोश पड़े अगुआ स्वतंत्र सिंह को उठाकर पीएचसी छौड़ाही स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल बेगूसराय के लिए रेफर कर दिया गया।
इस संबंध में छौड़ाही ओपी अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार का कहना है कि सूचना मिली है, आवेदन नहीं देखे हैं। कार्रवाई की जाएगी।

अन्य समाचार