प्रशांत किशोर का नीतीश व विपक्ष पर बड़ा हमला, किसी से आजतक पैसा नहीं लिए अब ले रहे



पश्चिम चंपारण, जासं। जन सुराज पदयात्रा के दौरान पश्चिम चंपारण के जमुनिया गांव में लोगों से संवाद स्थापित करते हुए प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार और विपक्ष पर हमला बोला। कहा किसी से आजतक पैसा नहीं लिए हैं। अब ले रहे हैं। बिहार में बदलाव के लिए उनसे फीस ले रहे हैं, जिनके लिए अब तक काम किया है, ताकि टेंट लगाया जा सके। उन्होंने आगे कहा की वे लोग समझ रहे हैं कि हमें धकिया देंगे हम ताकि आने वाले नहीं है बढ़िया बढ़िया आदमी के नाक में दम कर देंगे उन्होंने कहा कि हम डॉक्टर के लड़के हैं मेहनत से अपनी बुद्धि से दस साल काम किए हैं। ठेकेदारों से पैसा नहीं लिया है और ना दलाली नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा 2014 में चुनाव हारने के बाद नीतीश कुमार ने दिल्ली आकर कहा कि हमारी मदद कीजिए। 2015 में हमलोगों ने उनको जिताने में कंधा लगाया। अभी 10-15 दिन पहले बुलाकर बोले कि हमारे साथ काम कीजिए। हमने कहा कि यह अब नहीं हो सकता है। एक बार जो लोगों को वादा कर दिया है कि 3500 किमी चलकर गांव-गांव जाकर लोगों को जगाना है, वही करेंगे। एक बार जनबल खड़ा हो गया, कोई टिकने वाला नहीं है। लिखकर रख लीजिए।


अन्य समाचार