रोसड़ा के शाहपुर में आठ घर जलकर राख



समस्तीपुर, जागरण टीम। रोसड़ा प्रखंड के शाहपुर गांव में शनिवार की सुबह खाना बनाने के दौरान लगी आग से आठ घर जलकर राख हो गया। जिसमें नकदी समेत 5 लाख से अधिक का नुकसान होना बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भिरहा पूरब पंचायत के वार्ड नंबर 4 शाहपुर निवासी राम बहादुर साहू के घर में सुबह करीब 9 बजे खाना बनाने के दौरान आग लग गई।
घर से उठती लपटों को देख आसपास के लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाने लगा,लेकिन देखते ही देखते आग की लपटे आसपास के घरों को भी अपने चपेट में ले लिया। आग की विभिषका देख लोगों ने मोटर चलाकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 10 लोगों का घर जलकर राख हो गया। जिसमें राम बहादुर साह के अलावा राजू साह, मुकेश साह, उदय साह,पंकज साह, विष्णु साह, बबलू साह, सागर साह, महेश साह एवं महेंद्र शाह शामिल हैं।

इस दौरान घर से सामान निकालने का प्रयास कर रहे राजू साह की पत्नी ममता देवी झुलस गई। जिसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस भीषण अग्निकांड में राम बहादुर दास के बॉक्स में रखा 70 हजार रुपया सहित 5 लाख से अधिक की सामग्री जलकर स्वाहा होना बताया जाता है। सूचना पर अंचलाधिकारी अम्बपाली यादव, बीडीओ अनुरंजन कुमार, स्थानीय मुखिया लालटुन पासवान समेत कई जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। सीओ ने बताया कि संबंधित राजस्व कर्मचारी को प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। उक्त आलोक में सभी अग्निपीड़ितों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराया जाएगा।

अन्य समाचार