बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, बीच सड़क पर एक दर्जन लोगों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा; कई की हालत गंभीर



जागरण संवाददाता, वैशाली : बिहार के वैशाली में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने करीब एक दर्जन लोगों को रौंद दिया। हादसे में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। 


अन्य समाचार