बिहार में सिरफिरे आशिक की अजीबो-गरीब हरकत से ऐन मौके टूट गई लड़की की शादी



सीतामढ़ी, जागरण संवाददाता। एक सनकी प्रेमी की अजीबो-गरीब हरकत ने सबको मुश्किल में डाल दी है। सिरफिरे ने ऐसी चाल चली कि शादी टूट गई। शादी सोमवार 21 नवंबर को ही होने वाली थी। वह अपनी अपनी कथित प्रेमिका की शादी तय होने से इस कदर नाराज हुआ कि शादी के रंग में ऐन मौके पर भंग पड़ गया है। उसने पहले तो अपनी प्रेमिका की अश्लील तस्वीरें बनाकर लड़की के होने वाले ससुराल वालों को भेज दी। फिर मैसेज करके धमकाने लगा। इससे बवाल मच गया और तय शादी टूट गई। उन्होंने रिश्ता करने से ही इनकार कर दिया।

यह घटना सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र का है। दूल्हे का फलदान भी हो चुका था। सबकुछ ठीक चल रहा था। लड़के पक्ष की ओर से बारात की तैयारी हो गई थी। लड़की पक्ष की ओर से भी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। दूल्हा और बारातियों का सेवा-सत्कार करने के लिए प्लान फाइनल था। लड़की के हाथ मेहंदी लग गई थी। रिश्तेदार भी शादी में शरीक होने के लिए पहुंच चुके थे। लड़की के स्वजन ने इस मामले में आरोपी रौशन कुमार के विरूद्ध बाजपट्टी थाने में केस दर्ज करा दिया है। लड़की की मां ने अपनी शिकायत तहरीर में कहा है कि सिरफिरे ने उनकी बेटी की अश्लील तस्वीरें और अनाप-शनाप बातें लिखकर ससुराल वालों को भेज रहा था। जिससे नाराज होकर उन लोगों ने शादी से इनकार कर दिया हैं। पुलिस के अनुसार, शिकायत दर्ज करने के साथ ही पूरे मामले की तफ्तीश शुरू हो गई है। साइबर सेल की मदद ली जा रही है। आरोपित केस दर्ज होने के बाद से फरार है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। केस का अनुसंधान कर रहे पुलिस अफसर शशि भूषण सिंह ने कहा की जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य समाचार