सुरसंड (सीतामढ़ी), संवाद सहयोगी। थाना क्षेत्र के मझौरा बाजार से उत्तर अमाना गांव जाने वाली सड़क में सोमवार देर शाम अपराधियों ने बाइक छीनने के प्रयास किया। सफल नहीं होने पर बाइक सवार युवक को गाेली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली चलने की आवाज पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद अपराधी भाग निकले। जख्मी युवक मनीष कुमार बारा गांव का रहने वाला बताया गया है। वह करूणा गांव से अपने घर बारा जा रहा था। जख्मी युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उसे सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया। एक अपाची व एक गलैमर पर सवार छह बदमाशों ने ओवरटेक करके घेर लिया। फिर सबसे पहले मोबाइल मांगने लगे। देने में आनाकान करने पर उन लोगों में से एक ने गोली चला दी। गोली लगते ही मनीष बाइक से गिरकर जान बचाने की कोशिशों में भागने लगा। गनीमत कहिए लोगों की भीड़ जुट गई।