Bharat Jodo Yatra In Bihar : बोलीं रंजीत रंजन- 28 दिसंबर को बिहार से भरी जाएगी हुंकार, बदलेगी देश की दिशा



जागरण संवाददाता, सुपौल: राज्य सभा सदस्य सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई में निकली कांग्रेस की पदयात्रा देश की दिशा तय करेगा। 8 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरु हुई यह पदयात्रा 76 दिनों का सफर तय कर चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ भारत को जोड़ने की ही नहीं है बल्कि ये महंगाई को तोड़ने, युवाओं को जोड़ने, केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ भारत यात्रा है। देश की राजनीति जो वर्तमान समय में गलत दिशा की ओर जा रही है उसको सही दिशा में लाने की भारत यात्रा है। वे कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल कुमार यादव के आवास पर संवाददाताओं से मुखातिब थी।

पूर्व सांसद पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन ने आगे कहा कि 28 दिसंबर से बिहार में इस यात्रा की शुरूआत होगी। बांका जिले के मंदार पर्वत से शुरु होने वाले इस पदयात्रा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हेतु उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया। आगामी लोक सभा के चुनाव के बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन महागठबंधन है और हमलोग मजबूत स्थिति में हैं।
यह भी पढ़ें: बांका के मंदार के पापहरणी सरोवर की आयी एक तस्‍वीर, कार्तिक पूर्णिमा पर स्‍नान करने वालों ने ऐसा क्‍यों किया?
एक साथ चार युवकों की मौत मामले में जांच को पहुंची टीम यह भी पढ़ें
वर्तमान केंद्र सरकार की जो स्थिति है, ऐसी सरकार को सरकार में नहीं रहना चाहिए जो युवाओं के साथ नहीं है, महिलाओं के साथ नहीं है, गरीब गुरबों के साथ नहीं है। जहां तक बिहार की स्थिति है तो अधिकांश सीटें महागठबंधन की झोली में ही होगी शायद ही कोई सीट विपक्षी को मिल सके। इस मामले में 2024 का चुनाव निर्णायक साबित होगा।
पहले दिन मंदार से दस किलोमीटर यात्रा निकलकर बाराहाट में विश्राम करने के बाद दूसरे दिन जिला मुख्यालय होते हुए सामुखिया मोड़ पहुंचेगी।
इस फल में आम और पपीते का अनोखा स्वाद, सुपौल की रेड लेडी को खाते ही बोलेंगे- वाह, ये तो लाजवाब यह भी पढ़ें

अन्य समाचार