खाना बनाने के दौरान नालंदा में गैस सिलेंडर फटने से खेल रही दो बच्चि‍यां झुलसीं, PMCH में मौत



चंडी (नालंदा), संवाद सूत्र।  नालंदा जिले के बेना थाना क्षेत्र के कमल बीघा गांव में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फट जाने से दो बच्चियों की झुलसकर मौत हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना शार्ट सर्किट के कारण आग लगने से हुआ है। मृतका विक्‍की कुमार की दो वर्षीय बेटी मीनाक्षी और चार वर्षीय सोनाक्षी हैं। घटना से मातम पसर गया है। 

घटना गुरुवार शाम की है। स्वजनों ने बताया कि गैस चूल्हे पर गुरुवार की शाम खाना बन रहा था, इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। इससे वहां खेल रही सोनाक्षी और मीनाक्षी के शरीर में आग लग गई। उस समय घर के बड़े सदस्‍य किसी काम को लेकर छत पर गए थे। बच्चि जब तक परिवार के लोग दौड़ते और आग बुझाते दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को परिवार के लोग सदर अस्‍पताल ले गए। वहां से स्थिति नाजुक देख पटना रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दोनों बच्चियों की मौत हो गई। इधर बेना थानाध्‍यक्ष का कहना है कि शार्ट सर्किट के कारण घर में आग लगी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस वहां गई थी। घर में अन्‍य सामान को भी नुकसान पहुंचा है।  


अन्य समाचार