West champaran: ये कैसी शादी? विवाह से पहले ही ससुराल पहुंची दुल्हन, अचानक आई चौंकाने वाली खबर



बगहा (पचं) , संवाद सहयोगी। बिहार के पश्चिम चंपारण में जिले के पटखौली ओपी के नरईपुर में शादी के पहले ही ससुराल भेज दी बेटी। हालांकि यह सुनकर अटपटा लगा होगा, लेकिन घटना सच है। बहू का रहन-सहन ससुराल वाले विवाह से पहले समझ जाएं इसके लिए मायके वालों ने शादी से चार दिन पूर्व ही बेटी को विदा कर दिया। बेटी के घर गीत-मांगर गूंज रहे थे इसी बीच उसके मरने की खबर आ गई। पता चला कि दहेज का बकाया 25 हजार रुपये समय पर नहीं पहुंचने के कारण ससुरालियों ने शादी से पूर्व ही बहू को मार दिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को उसकी शादी होनी थी।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल निवासी भरथी यादव ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कि मेरी पुत्री की दूसरी शादी नरइपुर निवासी आल्हा केवट के पुत्र सुरेश केवट से 25 नवंबर को होनी थी। बेटी के रहन-सहन से वाकिफ होने के लिए ससुरालियों ने उसे विवाह के चार दिन पूर्व ही अपने घर बुला लिया। तय हुआ की कन्या पक्ष के लोग शुक्रवार को वर पक्ष के घर पहुंचेंगे वही शादी होगी। दहेज में लड़के वालों ने 25 हजार रुपये मांगे थे। देरी होने पर सुरेश केवट की पत्नी शाेभा देवी, आल्हा केवट, परशु राम केवट आदि ने मिलकर मेरी पुत्री को गला दबाकर मार डाला। इस बात की जानकारी होने पर पूछा गया तो उन लोगों ने बताया कि आपकी बेटी बीमार है। थोड़ी देर बाद पता चला कि शव पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पश्चिम चंपारण के किसानों के लिए खुशखबरी, नरकटियागंज पहुंचा गेंहू का बीज यह भी पढ़ें
चंपा की पहली शादी नगर के गोडियापट्टी वार्ड 25 निवासी अर्जुन केवट से चार साल पूर्व हुई थी। कतिपय कारण से यह शादी टूट गई थी। वहीं सुरेश केवट की पहली शादी भी टूट गई थी। अब ऐसे में दोनों के स्वजन शादी दोबारा करने पर राजी हुए थे। चंपा 21 नवंबर को सुरेश के घर आयी थी। 25 नंबर शुक्रवार को शादी थी। गुरुवार रात में ही चंपा की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। चंपा के पिता और स्वजन ने सुरेश के स्वजन पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में पटखौली ओपी थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोषियों पर कार्रवाई आरंभ की जाएगी।

अन्य समाचार