JDU ने शुरू कर दी 2024 और 25 की तैयारी, दूसरी बार खगड़िया के जिलाध्यक्ष बने बबलू कुमार मंडल ने कही ये बातें



जागरण संवाददाता, खगड़िया: जदयू के जिला अध्यक्ष पद पर बबलू कुमार मंडल दोबारा चुने गए हैं। पार्टी के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बबलू कुमार मंडल के पक्ष में फैसला देते हुए दोबारा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। मालूम हो कि बीते दिनों जिलाध्यक्ष पद को लेकर चुनाव हंगामे की भेंट चढ़ गया था। बबलू कुमार मंडल के दोबारा जिला अध्यक्ष बनने के बाद से उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। दूसरी ओर जदयू के अंदर की राजनीति भी गरमा गई है। बबलू कुमार मंडल पहली बार भी काफी जद्दोजहद के उपरांत अध्यक्ष बने थे।

पहली बार का चुनाव भी विवादों में रहा था। सबसे दिलचस्प बात यह है कि पहली बार बबलू मंडल के साथ रहे पार्टी के कुछेक दिग्गज इस बार उनके विरोध में थे। और खुलकर उन्हें चुनौती दी। जिसके कारण चुनाव हंगामे की भेंट चढ़ा। इधर बबलू मंडल के दोबारा जदयू जिलाध्यक्ष बनने से एक नया समीकरण सामने आया है। हालांकि बबलू मंडल ने कहा है कि सभी को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा। बूथ स्तर पर पार्टी-संगठन की मजबूती को लेकर और कारगर ढंग से प्रयास होगा। सुशासन की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा है कि 2024 और 25 की तैयारी शुरू कर दी गई है। 2024 और 25 में महागठबंधन ही खगड़िया में परचम लहराएगा।
बिहार के खगड़िया में 3 साल की मासूम बच्ची से दुकान में दुष्कर्म, खून से लथपथ हालत में दुकानदार ने निकाला बाहर यह भी पढ़ें
इधर बबलू कुमार मंडल के दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी के कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी है। वहीं बबलू कुमार मंडल की पार्टी-संगठन पर पकड़ और मजबूत हुई है। उन्होंने अपनी क्षमता का एक बार फिर से परिचय दिया है।
संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया): परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव से परबत्ता पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एएसआइ पीके राही ने दी है। गिरफ्तार महिला सलारपुर की सुमित्रा देवी है। जो आर्म्स एक्ट के एक मामले में कई माह से फरार चल रही थी। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।


अन्य समाचार